फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Lok Sabha Election 14 candidates are in fray from Ajmer in Lok Sabha elections symbols allotted

Rajasthan Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में अजमेर से 14 अभ्यर्थी मैदान में, चुनाव चिन्ह आवंटित

Mon, 08 Apr 2024 08:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 08:37 PM IST
सार

Rajasthan Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 में अजमेर से 14 अभ्यर्थी मैदान में हैं। वहीं, इन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Lok Sabha Election 14 candidates are in fray from Ajmer in Lok Sabha elections symbols allotted
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए निमा निदेशक पत्र वापस लेने की समय सीमा में तीन अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापस लेने के उपखण्ड 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में अजमेर जिले से 14 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इन्हें सोमवार को प्रतीक आवंटित किये गए हैं।

विज्ञापन


इसमें भागीरथ चैधरी भारतीय जनता पार्टी को कमल, रामचन्द्र चैधरी इण्डियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, रामदेव बहुजन समाज पार्टी को हाथी, जितेन्द्र बोयत आजाद समाज पार्टी-कांशीराम को केतली, मुकेश गैना भारतीय युवा जन एकता पार्टी को हीरा, रामलाल अखिल भारतीय आमजन पार्टी को गुब्बारा, शहाबुद्दीन नेशनल फ्यूचर पार्टी को ऑटो रिक्शा, दया मोहन गर्ग निर्दलीय को लैटर बाक्स, प्रेमलता निर्दलीय को चारपाई, भंवरलाल सोनी निर्दलीय को ईंटें, युसुफ निर्दलीय को बांसुरी, विश्राम बाबू निर्दलीय को मोतियों का हार, सत्यनारायण माली निर्दलीय को कम्प्यूटर तथा सुरेन्द्र सिंह राणावत निर्दलीय को तरबूज चिह्न आवंटित किया गया।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने बताया कि 3 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए गए। जिनमें असलम खान पठान (निर्दलीय), देवेन्द्र सिंह राठौड़ (निर्दलीय) तथा धर्म सिंह (निर्दलीय) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed