फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Four accused who threatened to kill CM Bhajanlal Sharma shifted to Ajmer high security jail

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट

Sat, 03 Feb 2024 04:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 04:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 17 जनवरी को जयपुर जेल से फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपियों को एहतियात के तौर पर अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच शिफ्ट कर दिया गया है। चारों आरोपी सजायाफ्ता कैदी हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Four accused who threatened to kill CM Bhajanlal Sharma shifted to Ajmer high security jail
हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 17 जनवरी को जयपुर जेल से फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपियों को एतियात के तौर पर अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच शिफ्ट कर दिया गया है। चारों आरोपी सजायाफ्ता कैदी हैं, जयपुर सेंट्रल जेल में रहते हुए इन लोगों ने सीएम को धमकी दी थी।

विज्ञापन


इस घटना से जेल और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। आरोपियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि आरोपी मुकेश इशरानी पुत्र मिर्चुमल, हनुमाना राम विश्नोई पुत्र विरमाराम, चेतन पुत्र लालचंद जाट और राकेश जैन पुत्र लालचंद जैन को जयपुर सेंट्रल जेल से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में भेजा गया है। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ के अनुसार, चारों आरोपियों को एकांत कोठरी में रखा गया है। वर्तमान में हाई सिक्योरिटी जेल में ऐसे 220 कैदी रखे गए हैं, जो सामान्य जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए खतरा बने हुए थे।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए लिहाज से जयपुर सेंट्रल जेल काफी सख्त माना जाता हैं। कहते हैं कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, लेकिन यहां के कैदी द्वारा सीएम को जान से मारने की धमकी का फोन कॉल किए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए थे। वहीं, प्रदेश की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाने वाली अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में हार्डकोर अपराधियों को रखा जाता है। लॉरेंस बिश्नोई, आनंदपाल जैसे हार्डकोर अपराधी भी इसी जेल में रह चुके हैं। आपको बता दें कि प्रदेश की जेलों से धमकी भरे कॉल और रंगदारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed