फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Indian Former Cricketer Chetan Sharma in Ajmer

Rajasthan: अजमेर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा, राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए कही ये बात

Fri, 29 Dec 2023 04:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 04:14 PM IST
सार

Chetan Sharma Ajmer Visit: भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे मशहूर क्रिकेटर और पूर्व मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता चेतन शर्मा शुक्रवार को पुष्कर (अजमेर) पहुंचे। पत्नी संग पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर जगतपिता ब्रह्मा का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Indian Former Cricketer Chetan Sharma in Ajmer
परिवार सहित पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे क्रिकेटर और पूर्व मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता चेतन शर्मा ने सपत्नीक पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की, साथ ही जगतपिता ब्रह्मा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने ब्रह्मा जी की पहली पत्नी सावित्री माताजी के दर्शन भी किए।

विज्ञापन


शर्मा ने पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर पूजा अर्चना कर देश और दुनिया में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पंडित गिरिराज पाराशर ने शर्मा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरोवर की पूजा अर्चना करवाई। यहां पर शर्मा ने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। सरोवर पूजा के बाद शर्मा ने ब्रह्माजी और सावित्री माता का आशीर्वाद भी लिया। पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम का भविष्य बहुत सुनहरा है। हर खेल में हार जीत चलती है, लेकिन भारतीय टीम का दबदबा बना रहेगा और तीनों फार्मेट में वह अव्वल रहेगी।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि राजस्थान ने राहुल चाहर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई जैसे बेहतरीन खिलाड़ी देश को दिए हैं और हाल ही में राजस्थान की टीम विजय हजारे ट्राफी के फाइनल में भी पहुंची है। इसलिए देश का भविष्य भी बहुत अच्छा है और आने वाले समय में राजस्थान से कई खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे ही देश के सभी प्रदेश अगर खिलाड़ी देना शुरू करे तो देश का क्रिकेट में सुनहरा भविष्य होगा। शर्मा के साथ देश को विराट कोहली जैसा कोहिनूर देने वाली गाजियाबाद में कोचिंग एकेडमी चलाने वाले कपिल अरोड़ा भी साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed