फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Elections 2023: Priyanka Gandhi verbally attacked the Prime Minister in Kekri, Ajmer.

Rajasthan Elections 2023: 'बिखरी हुई पार्टी दूरबीन लेकर ढूंढ रही राजस्थान में नेता' प्रियंका ने PM पर कसा तंज

Mon, 20 Nov 2023 07:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 20 Nov 2023 07:32 PM IST
सार

Rajasthan Elections 2023: अजमेर के केकड़ी में जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के रनआउट वाले बयान पर किया पलटवार। बोलीं- इनकी पार्टी तो खुद ही हिट विकेट है राजस्थान में। बिखरी हुई पार्टी को पूरे राजस्थान में नहीं मिल रहा नेता। 

विज्ञापन
Rajasthan Elections 2023: Priyanka Gandhi verbally attacked the Prime Minister in Kekri, Ajmer.
अजमेर के केकड़ी में जनसभा करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अजमेर के केकड़ी कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने जमकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हाल ही में मोदी जी ने कांग्रेस के लिए कहा- कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को रन आउट करने में लगे हैं, लेकिन इनकी पार्टी तो खुद ही हिट विकेट है, राजस्थान में। इनकी पार्टी पूरी तरह से बिखरी हुई है। ये दूरबीन से पूरे राजस्थान में ढूंढ रहे हैं कि हमारा नेता कौन बन सकता है।

विज्ञापन


भाजपा धर्म-जाति के नाम पर मांगती हैं वोट
प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश से राजस्थान की तुलना करते हुए कहा कि 10 साल से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, इसके बाद भी भाजपा के नेता केवल धर्म-जाति के नाम पर वोट मांग रहे हैं। तो 18 साल से सरकार रही आप काम पर वोट क्यों नहीं मांगते? मैंने जब गहलोत जी से पूछा कि राजस्थान में कितने रोजगार दिलवाए हैं? तो उन्होंने कहा कि दो लाख दिलवाएं हैं और एक लाख प्रोसेस में हैं। केकड़ी जिला बना, हॉस्पिटल बना। तो इसी के आधार पर हम वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों का कर्ज माफ किया
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने किसानों का कर्ज माफ किया है। भाजपा ने किसी प्रदेश में किसानों का क्या कर्ज माफ किया है? कृषि कानून पर सरकार को घेरते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि काले कानूनों के खिलाफ जब किसान देश में आंदोलन कर रहा था तब भाजपा के मंत्री के बेटा किसानों को जीप के नीचे कुचल रहा था। काले कानूनों को लेकर इन्होंने कभी कोई सुनवाई नहीं की। जब चुनाव आया तो काले कानून माफ किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अडानी और OPS पर बोलीं
भाजपा की जो सोच और विचारधारा है, इसके दो पहलू हैं। एक तो आपसे खींचना और बड़े उद्योगपतियों को देना। देश का किसान एक दिन में 27 रुपये कमाता है और अडानी 16 हजार करोड़ रुपये कमा रहा है। देश की सारी संपत्ति इन्होंने उद्योगपतियों को दे दी है। सरकारी कर्मचारी रो रहा है, कह रहा है कि हमारी पुरानी पेंशन वापस दे दो।

महिलाओं के लिए योजना
ये नौबत आ गई है कि केंद्र सरकार इतनी महंगाई बढ़ा रही है कि प्रदेश की सरकार को राहत के कैंप लगाने पड़ रहे हैं। यहां 500 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है, केजी से पीजी तक महिलाओं के लिए नि:शुल्क शिक्षा, महिलाओं के रोडवेज में आधा किराया। आप देख सकते हैं कि भाजपा की नीतियां कैसे लागू होंगी। कांग्रेस जो बिजली बिल फ्री कर रही है, पुरानी पेंशन योजना लागू की है वो सब बंद हो जाएंगी।




पेपर लीक को रोकने के लिए बनाया कानून
कोई न कोई पेपर लीक कर देता है या घोटाला हो जाता है, जिससे बच्चों को पीड़ा होती है और पैसों का नुकसान होता है। इसलिए हमने कानून बनाया है कि ऐसे आरोपियों को उम्र कैद की सजा मिलेगी। जहां-जहां हमारी सरकारें हैं, हमारा प्रयास रहता है कि आपकी जेब में पैसा आए। चाहे फ्री में शिक्षा दिलवाने की या फिर आपको रोजगार दिलवाने की। ये सब बातें अलग तरह की राजनीति है। अगर इश्तिहारों में देश तरक्की करता दिख रहा है तो आप लोग क्यों नहीं तरक्की कर रहे हो। गरीब तरक्की क्यों नहीं कर रहा। तरक्की कांग्रेस के प्रदेशों में आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed