{"_id":"6548ca7f692f630090018546","slug":"rajasthan-election-2023-congress-state-vice-president-naseem-akhtar-filed-nomination-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर ने भरा नामांकन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर ने भरा नामांकन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
Mon, 06 Nov 2023 04:44 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 06 Nov 2023 04:44 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: पुष्कर से कांग्रेस की प्रत्याशी नसीम अख्तर ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने उपखंड कार्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया। बता दें कि नसीम अख्तर के साथ किशनगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास चौधरी भी मौजूद रहे। नसीम अख्तर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार पुष्कर की जनता परिवर्तन चाहती है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी नसीम अख्तर ने भरा नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का आज अंतिम दिन था। जिसको लेकर प्रत्याशियों ने सोमवार को अपने-अपने नामांकन दाखिल किये और विशाल रैली के रूप में शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व पुष्कर से कांग्रेस की प्रत्याशी नसीम अख्तर अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि 100 से अधिक वाहनों के साथ रैली के रूप में रवाना हुई नसीम अख्तर का जगह-जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद पुष्कर में मौजूद हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ नसीम अख्तर ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नसीम अख्तर के साथ किशनगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास चौधरी भी साथ थे।
विज्ञापन
जनता का मिलेगा आशीर्वाद: नसीम अख्तर
नामांकन दाखिल करने के बाद नसीम अख्तर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार पुष्कर की जनता परिवर्तन चाहती है, पुष्कर की जनता मूलभूत सुविधाओं से त्रस्त है, पिछले 10 सालों में भाजपा विधायक ने कोई काम नहीं किए, जिससे जनता परेशान है और इस बार पुष्कर विधानसभा की जनता का उन्हें आशीर्वाद मिलेगा और वह रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि वह पुष्कर के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगी। वह पुष्कर की बेटी है, पुष्कर में सरकार ने कॉलेज खोले है, विद्यालय क्रमोनत किए है, यह उपखंड कार्यालय भी कांग्रेस सरकार की देन है, पहले यहां के लोगों को अजमेर आना पड़ता था।