फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Election 2023: C Vigil App To Complaint if AnyOne Braches Model code of conduct

Rajasthan Election 2023: आचार संहिता के उल्लंघन की आप भी कर सकेंगे शिकायत, सी-विजिल एप का करें इस्तेमाल

Thu, 12 Oct 2023 10:16 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 12 Oct 2023 10:16 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल एप लॉन्च किया है। आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने की सुविधा अब आमजनों को भी मिलेगी। 
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: C Vigil App To Complaint if AnyOne Braches Model code of conduct
अजमेर में जिला निर्वाचन अधिकारी सी-विजिल एप के बारे में जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में करवाएंगे। आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना होगी। आमजन सी-विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इस शिकायत पर मात्र 100 मिनट में कार्यवाही होगी। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को मीडिया में दिए जाने वाले विज्ञापन जिला स्तरीय कमेटी से अधिप्रमाणित करवाने होंगे। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आठों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना होगी। चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में कराए जाएंगे। जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने पुलिस इंतजामों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि कहीं चुनाव में शराब या धन बंटते दिखती है, वोटर्स को ले जाने के लिए वाहन लगे हों या कोई फेक या पेड न्यूज दिखाई दी है तो सी-विजिल एप पर शिकायत की जा सकती है। जिला निर्वाचन कार्यालय महज 100 मिनट में कार्यवाही करेगा। आमजन को सिर्फ एक फोटो या विडियो बनाकर चुनाव आयोग के सी-विजिल एप पर डालना है। निर्वाचन विभाग तुरंत हरकत में आएगा। कार्यवाही शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षित ने कहा कि सी-विजिल एप पर आम नागरिक पेड न्यूज, हथियारों का प्रदर्शन, मतदाताओं को प्रलोभन के लिए निःशुल्क उपहारों का वितरण, मतदाताओं को परिवहन साधनों से वोट डालने ले जाना, फेक न्यूज, डराना-धमकाना, सार्वजनिक प्रॉपर्टी पर विज्ञापन, धन वितरण, हेट स्पीच, सांप्रदायिक भाषण एवं शराब व नशीले पदार्थ का वितरण सम्बन्धित शिकायत कर सकते है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। एप पर फोटो या वीडियो अपलोड करना होगा। शिकायतकर्ता को यह भी लिखने की जरूरत नहीं होगी कि वह कहां है। एप के जरिए मतदाता भी चुनाव पर निगरानी रख सकते हैं।  

ऐसे काम करता है यह ऐप
जागरूक नागरिकों के लिए सिटीजन विजिल एप है। यह एप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन, ऑडियो और फाइल्स एक्सेस की अनुमति देनी होगी। भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा। एप में झूठी शिकायत रोकने के लिए लाइव फोटो, वीडियो एवं ऑडियो भेजने की सुविधा दी गई है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए यह एप प्रभावी भूमिका निभाएगा। 


स्वीप गतिविधियों से बढ़ी जागरूकता :
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा लगातार स्वीप गतिविधियोें के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अजमेर जिले के नवाचार वोट वृक्ष को निर्वाचन आयोग द्वारा भी सराहा गया है। इसी तरह सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों हो रही हैं। नए मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए वोटिंग बैंड बांधें जाएंगे। इसी तरह 80 वर्ष से अधिक उम्र व 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग मतदाता अगर चाहें तो होम वोटिंग की सुविधा भी रहेगी। 


संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर रहेगी नजर :
उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि पूरे जिले में सैकड़ों लोगों को पाबंद किया गया है। जिले में प्रवेश के सभी रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अवैध शराब व मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह, मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी भानु प्रताप सिंह गुर्जर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed