{"_id":"6434150ba890af08dc0dbf16","slug":"rajasthan-corona-update-covid-infected-three-people-died-197-new-corona-infected-were-found-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Corona Update: कोविड संक्रमित तीन लोगों की मौत, 197 नए कोरोना संक्रमित मिले, जारी हुआ निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Corona Update: कोविड संक्रमित तीन लोगों की मौत, 197 नए कोरोना संक्रमित मिले, जारी हुआ निर्देश
Mon, 10 Apr 2023 07:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Apr 2023 07:26 PM IST
सार
Rajasthan Corona Update: कोरोना संक्रमण से सोमवार को राजस्थान में तीन मौतें हो गई हैं। झालावाड़ में दो और बीकानेर में एक कोविड संक्रमित ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में एक ही दिन में 197 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, यह बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन
कोविड संक्रमित तीन लोगों की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड संक्रमण की तैयारियों को लेकर मॉक-ड्रिल, रिपोर्टिंग और अन्य उपचार सेवाओं में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा सचिव टी रविकांत और चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव डॉ पृथ्वी ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से कोविड नियंत्रण और प्रबंधन की तैयारियों को लेकर बैठक ली।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल, अस्पतालों के अधीक्षकों और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO), मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कोविड संक्रमण और तैयारियों की जिलेवार जानकारी ली गई। साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने और कंट्रोलिंग के लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
'आडटडोर में आने वाले मरीजों की सैम्पलिंग हो'
चिकित्सा शिक्षा सचिव टी रविकांत ने अस्पतालों में आउटडोर में आने वाले मरीजों में कोविड लक्षण पाए जाने पर उनकी कोविड सैम्पलिंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने RT-PCR के प्राप्त सैम्पलों को जांच के लिए निर्धारित केन्द्रों पर जल्द भिजवाने और संक्रमित मिलने वाले मरीजों को तय कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य सचिव डॉ पृथ्वी ने पॉजीटिव सैम्पलों को जीनोम सिक्वेन्सिंग के लिए भिजवाने के निर्देश दिए, ताकि कोविड के वेरिएंट्स का पता लगाया जा सके। उन्होंने जल्द से जल्द जिला प्रशासन के साथ कोर्डिनेशन करके आम जनता में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर और प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क का उपयोग करवाने, आपस में उचित दूरी बनाए रखने, साबुन से हाथ धोते रहने सहित कोविड पॉजीटिव मरीजों को आइसोलेशन में रखने संबंधी जानकारियों का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
सीएम गहलोत के निर्देश के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग...
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारियां करने के निर्देश विभाग को दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिलेवार कोरोना के आंकड़े भी विभाग से मांगे हैं, जिनके आधार पर जल्द ही सीएम गहलोत अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। सोमवार को स्वास्थ्य भवन जयपुर में हुई मेडिकल एजुकेशन एंड हेल्थ डिपार्टमेंट की बैठक में निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर, अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, एसएनओ आईडीएसपी डॉ. प्रवीण असवाल और एसएमएस अस्पताल की माइक्रोबायोलोजिस्ट डॉ. भारती मल्होत्रा सहित सबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।