फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Board Exam 2024 Board exam from 29th February strict action will be taken against negligence

Rajasthan Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, CCTV से होगी निगरानी

Fri, 09 Feb 2024 06:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 06:46 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा निदेशक व बोर्ड सचिव ने राज्य के सभी शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश सहित कार्मिकों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
Rajasthan Board Exam 2024 Board exam from 29th February strict action will be taken against negligence
माध्यमिक शिक्षा निदेशक व बोर्ड सचिव की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 29 फरवरी एवं सेकेंडरी परीक्षा सात मार्च से शुरू होगी। परीक्षा में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। परीक्षा में लापरवाही करने वाले या जानबूझकर गलती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को रीट कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने की। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने परीक्षा की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए निदेशक मोदी ने कहा कि परीक्षा में गोपनीयता, पारदर्शिता एवं अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार परीक्षा के आयोजन को पूरी गंभीरता से ले रही है। इसमें किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कोई भी कार्मिक लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। जिलों में जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समितियों के जरिए पूरी तैयारी कर ली जाए। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला परीक्षा संचालन समिति ही जिलों  में परीक्षा आयोजन के लिए जिम्मेदार है। इस काम को पूरी गंभीरता से किया जाए। इसी तरह शिक्षा बोर्ड से प्राप्त अन्य आदेशों की भी अक्षरशः पालना करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 29 फरवरी से चार अप्रैल तक आयोजित होगी। इसी तरह सेकेंडरी परीक्षा सात मार्च से 30 मार्च तक होगी। परीक्षा में 6,144 केन्द्रों पर 19 लाख 39 हजार 645 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इतने बड़े पैमाने पर परीक्षा आयोजन के लिए तैयारियां भी बड़े स्तर पर की गई हैं।


शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमेटी की बैठक में दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना कराई जाएगी। पश्न-पत्र थाने या चौकी में डबल लाॅक में रखे जाएंगे। पुलिस के सहयोग से परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहेंगे। वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी होगी। परीक्षा में निगरानी के लिए उड़न दस्ते, पर्यवेक्षक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर्स की पूरी टीम तैनात रहेगी। बोर्ड व जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी कार्यरत रहेंगे। बैठक में बोर्ड के अधिकारी एवं जिलों से आए शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed