फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan All parents should know what Ajmer SP Devendra Bishnoi says for his son

Rajasthan: अजमेर एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने जो कहा उसे हर मां-बाप को जानना चाहिए, अपने बेटे के लिए ये बोले

Wed, 21 Feb 2024 08:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Feb 2024 08:36 PM IST
सार

मेरे बेटे ने जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली, तब मैंने उसको उसकी पसंद का मोबाइल फोन दिलवाया। महिला सुरक्षा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता रहेगी। ये बातें अजमेर एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने कही।

विज्ञापन
Rajasthan All parents should know what Ajmer SP Devendra Bishnoi says for his son
अजमेर एसपी देवेंद्र बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई से बुधवार को अजमेर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने मुलाकात की और उनको विश्वास दिलाया कि बिश्नोई के कार्यकाल में अजमेर प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों का पूर्ण सहयोग रहेगा। इस मौके पर एसपी विश्नोई ने पत्रकारों के सामने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अजमेर जिले में उनका यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पूर्व में ग्रामीण एसपी के पद पर तैनात रहे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तब की अजमेर में और अब के अजमेर में भौगोलिक परिवर्तन आ गया है। उन्होंने कहा कि अजमेर और पुष्कर की वजह से यहां प्रतिदिन लोगों का आना-जाना रहता है। धार्मिक पर्यटक यहां आते हैं। इसलिए पुलिस की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। धार्मिक पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ आमजन भी महफूज रहे, इसके लिए पुलिस लगातार प्रयास करती है।
विज्ञापन


शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर बिश्नोई ने कहा कि आमजन को पुलिस का सहयोग करना चाहिए तथा चौराहों में अन्य जगहों पर संयमित व्यवहार रखते हुए बिना जल्दबाजी करे यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। इससे हमारी और शहर की व्यवस्था सुचारू रहेगी, जहां तक ट्रैफिक पुलिस का सवाल है, वह व्यवस्था बनाने में हर संभव प्रयास करती है। लेकिन आमजन जब तक उनका सहयोग नहीं करेगा तो व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से नहीं हो पाएंगी। इसलिए शहर के नागरिकों को पुलिस का सहयोग कर नियमों का पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विश्नोई ने कहा कि शहर में महिला सुरक्षा के लिए नवाचार किया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा देने के लिए सभी थानाप्रभारियों को विशेष निर्देश दिए जाएंगे और जहां भी कोई घटना होगी उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके वायरल वीडियो के बारे में कहा कि हम सब समाज के अंग हैं और समाज के नियमों और रीति-रिवाज का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। मैंने अपने बच्चों की परवरिश जैसे की है, वैसे ही सभी को करनी चाहिए। मेरे पुत्र ने जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली, तब मैंने उसको उसकी पसंद का मोबाइल दिलवाया। मैंने जो बयान दिया था, वह मैं अपने जीवन में अपनाने के बाद ही आमजन से साझा किया।


इस मौके पर अजमेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज दाधीच, नवाब हिदायत उल्ला, पवन अटारिया, विकास टाक, आनंद शर्मा, अखिलेश जैन, रोहित तुनवाल, नरेश गौड, कार्तिक शर्मा, संदीप टाक, कपिल व्यास, अब्दुल मुगनी, आयशा खींची, तोसीफ, नवाज़ फय्याज अंसारी, मोइन गौरी, हितेश बालम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed