फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Ajmer women reprimanded Speaker Vasudev Devnani even officials were scared seeing increasing crowd

Rajasthan: अजमेर में स्पीकर वासुदेव देवनानी को महिलाओं ने खरी-खोटी सुनाई, बढ़ती भीड़ को देख अधिकारी भी सहमे

Wed, 07 Aug 2024 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Aug 2024 07:47 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पूर्व जब वासुदेव देवनानी चुनाव-प्रचार के लिए इस क्षेत्र में गए थे। तब भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Rajasthan Ajmer women reprimanded Speaker Vasudev Devnani even officials were scared seeing increasing crowd
महिलाएं विरोध जताती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष व अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी शहर में हुई भारी बारिश के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लेने आलाधिकारियों के साथ निकले थे। जहां उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


इसी दौरान बोराज गांव के ग्रामीणों ने सड़क, पानी, बिजली और पुलिया निर्माण सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर घेराव कर दिया और देवनानी को अपनी समस्या बताते हुए उनको खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। एकदम से बड़ी संख्या में ग्रामीण देवनानी की ओर बढ़े तो प्रशासन के अधिकारी सकते में आ गए।
विज्ञापन


स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि शहर में पिछले कई साल से पुलिया टूटी हुई है, जिसको लेकर स्थानीय सरपंच लाल सिंह रावत और विधायक वासुदेव देवनानी को कहा गया। मगर आज तक टूटी हुई पुलिया का निर्माण नहीं हुआ, जिससे कि आने जाने वाले लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले सरपंच लाल सिंह रावत और वासुदेव देवनानी ने बोराज और हाथी खेड़ा गांव में  टूटी पुलिया और सड़क निर्माण के लिए कई वादे किए थे। मगर चुनाव जीतने के बाद भी आज तक वह वादे पूरे नहीं हुए, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।

दरअसल, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अपने विधानसभा क्षेत्र में बारिश के दौरान टूटी हुई सड़कें और पानी के भराव क्षेत्र का निरीक्षण करने प्रशासनिक अमले के साथ निकले थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनके अमले को रोक लिया और विभिन्न मांगों को लेकर अपनी मांग रखते हुए विरोध करने लगे। इसी दौरान प्रशासनिक अधिकारी जिला कलेक्टर और पुलिस प्रशासन शक्ति में आ गए और ग्रामीणों को समझाइश करने लगे। मगर स्थानीय लोग अपनी मांग को लेकर काफी उग्र नजर आए।


वहीं, हंगामा बढ़ता देख वासुदेव देवनानी ग्रामीणों से बात करने के दौरान अचानक अपने कार्यकर्ता के साथ अपनी कार की तरफ लौटे और उसमें बैठकर घर के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व देवनानी ने आक्रोशित ग्रामीणों को उनकी समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। देवनानी के निरीक्षण के साथ जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित, अजमेर नगर निगम की महापौर बृजलता हाड़ा, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed