फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Ajmer Cooperative Bank robbed of Rs 10 lakh in broad daylight

Rajasthan: अजमेर के कोऑपरेटिव बैंक में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट, बदमाशों ने कुछ ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Mon, 13 Feb 2023 08:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 13 Feb 2023 08:31 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर जिले में दस लाख रुपये की लूट हुई है। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना किशनगढ़ इलाके में स्थित क्रेडिट कोऑपरेटिव बैंक की है।

विज्ञापन
Rajasthan Ajmer Cooperative Bank robbed of Rs 10 lakh in broad daylight
दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के किशनगढ़ में आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव बैंक में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये लूट की वारदात सामने आई है। बदमाश ने बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद बदमाश मोटर साइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मदनगंज थाना पुलिस के द्वारा नाकाबंदी करवाई गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर एक नकाबपोश बदमाश टोंक पेट्रोल पंप के नजदीक आदर्श कोऑपरेटिव बैंक में प्रवेश हुआ। बंदूक की नोक पर कैशियर के पास रखे 10 लाखों रुपये लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस और एडिशनल एसपी वैभव शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक लोकेंद्र सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कैशियर मुकेश सेवदा ने बताया कि बदमाश करीब 10 लाख रुपये नकदी लूटकर फरार हुआ है। बदमाश ने पहले पिस्टल की नोक पर तीन लोगों को लॉकर रूम में बंद कर दिया। बाद में बैग में नकदी डालकर फरार हो गया। बदमाश के द्वारा बैंक में एंटर होने के बाद उनसे गाली-गलौज की गई थी। कैशियर ने बताया, बदमाश के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। जब उसने पिस्टल निकाली तो वह शांति से खड़े हो गए थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे...
जानकारी के अनुसार, लूट की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश लाखों रुपये लूटने के बाद बैंक के बाहर खड़ी अधिकारी की बाइक को ही लेकर के फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के द्वारा सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल ने बताया कि आरोपी बदमाश लंच टाइम के समय फ्रंट गेट से बैंक में एंटर हुआ और गाली- गलौज करते हुए कैशियर के रूम में चला गया। बाद में पिस्टल की नोक पर नगदी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिले में नाकाबंदी करवाई गई है। मौके पर सभी अधिकारी और थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। स्पेशल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed