फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajashan News: Before Urs, police caught mobile thieves, they were committing crimes in crowded areas

Rajashan News: उर्स से पहले पुलिस ने मोबाइल चोरों को धरदबोचा, भीड़भाड़ वाले इलाकों में कर रहे थे वारदात

Sat, 13 Jan 2024 12:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 12:01 PM IST
सार

Ajmer: उर्स से पहले शहर की दरगाह थाना पुलिस ने दरगाह में भीड़भाड़ के बीच मोबाइल चोरी करने वाली गैंग को पकड़ा है। आरोपियों से चोरी के मोबाइल खरीदने वालों के बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Rajashan News: Before Urs, police caught mobile thieves, they were committing crimes in crowded areas
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उर्स शुरू होने के ठीक पहले अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 मोबाइल बरामद किए हैं। दरगाह थाना पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 24 अलग-अलग कंपनियों के कीमती मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों से चोरी के मोबाइल खरीदने वालों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद सलमान, अब्दुल अहमद, शकील खान, सोहेल खान, मोहम्मद अरबाज, शादाब शेख बताए गए हैं। चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय महमूद खां और गौरीशंकर शर्मा सीओ दरगाह के निर्देशन में और दरगाह थाना प्रभारी जगदीश मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने 1 जनवरी से अब तक लगभग 16.90 लाख कीमत के 44 कीमती बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed