Rain In Rajasthan: भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त, अगले पांच दिन तक राहत के आसार नहीं
Rain In Rajasthan: राजस्थान में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, अगले पांच दिन तक बरसात लगातार जारी रहने की प्रबल संभावना है। बता दें, सर्वाधिक बारिश सिरोही के माउंटआबू 231 मिलीमीटर रिकॉर्ड, 16 रेल सेवाएं रद्द और छह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सावन के पहले सोमवार को जमकर बादल बरसे और पूरे प्रदेश को तरबतर कर दिया। इससे जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शहरों में जगह-जगह सड़क के दरिया बन गईं, घरों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों और निचले इलाकों में पानी भर गया। तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी और कीचड़ से हाल-बेहाल है। जगह-जगह ट्रैफिक भी जाम रहा और कई जगह गाड़ियां बह गईं।
मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 4-5 दिन तक लगातार बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। बीते चौबीस घंटों में ही प्रदेश का हाल बारिश से बेहाल हो गया है। अगर कंटिन्यू बारिश चली तो क्या हाल होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है। कई जगह बाढ़ के हालात बन जाएंगे। बारिश से पहले जो ड्रेनेज ठीक किया जाना चाहिए था, वह हो नहीं पाया है। पानी की निकासी के रास्ते बंद होने के कारण सड़कों पर पानी का जमाव हो रहा है, जिससे जनता परेशान है।
मौसम विभाग ने बताए बारिश के ये आंकड़े...
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जबकि सिरोही जिले में अत्यधिक भारी बारिश, अजमेर, करौली और पाली जिले में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश, भीलवाड़ा, भरतपुर, टोंक, सीकर, उदयपुर, बारां, नागौर, सवाई माधोपुर और जयपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सर्वाधिक बारिश माउंटआबू तहसील, सिरोही में 231 मिलीमीटर दर्ज की गई है। सिरोही जिले के आबूरोड में 160 मिमी, अजमेर जिले के अजमेर तहसील मे 137 मिमी, पुष्कर मे 88 मिमी और गिहोला मे 70 मिमी, पाली जिले के बनिवाश, बांकली में 188 मिमी, जोगदावास मे 76 मिमी और बाली में 67 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
करौली जिले के मासलपुर में 120 मिमी, जयपुर जिले के सांभर में 99 मिमी, फुलेरा में 85 मिमी, नरेना में 80 मिमी, जालौर जिले के बागोड़ा में 99 मिमी, टोंक जिले की टोंक तहसील में 98 मिमी और देवली में 66 मिमी, सीकर जिले के दातारामगढ़ में 92 मिमी, भरतपुर के सीकरी में 80 मिमी और रूपवास में 78 मिमी, उदयपुर के उगना में 77 मिमी, बारां के मांगरोल में 72 मिमी, नागौर के जायल में 67 मिमी, भीलवाड़ा के सहड़ा और सवाईमाधोपुर के मोईली मे 65 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
अगले 4-5 दिन बारिश लगातार जारी रहने की प्रबल संभावना...
मौसम विभाग के अनुसार, उपरोक्त तंत्र के असर से राज्य में आगामी दिनों में पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी 4-5 दिन हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी अगले 4-5 दिन कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
रेलवे की ओर से सरहिंद-नांगल डेम, चंडीगढ-सानेहवाल, सहारनपुर-अम्बाला और अम्बाला- दिल्ली रेलखण्डों के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
रद्द 16 रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14711, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14712, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश दिनांक 10.07.2023 और 11.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14646, जम्मूतवी-जैसलमेर दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14645, जैसलमेर-जम्मूतवी दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार दिनांक 10.072023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर दिनांक 11.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14795, भिवानी-कालका दिनांक 11.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14796, कालका-भिवानी दिनांक 11.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 12984, चंडीगढ़-अजमेर दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ दिनांक 11.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 19412. दौलतपुर चौक-साबरमती दिनांक 11.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14527, बठिण्डा-श्रीगंगानगर दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14528 श्रीगंगानगर-बठिण्डा दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर दिनांक 10.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर दिनांक 11.07.2023 को रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश दिनांक 11.07.2023 को रद्द रहेगी
भारी बारिश के कारण आंशिक रद्द छह रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 19411, साबरमती-दौलतपुर चौक रेल सेवा, जो दिनांक 09.07.23 को साबर से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा अम्बाला तक संचालित होगी। यह रेल सेवा अम्बाला-दौलतपुर चौक स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-साबरमती रेल सेवा, दिनांक 10.07.23 को दौलतपु चौक के स्थान पर अम्बाला स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा दौलतपुर चौक-अम्बाला स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेल सेवा, जो दिनांक 10.07.23 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी और रेलसेवा दिल्ली तक संचालित होगी। यह रेलसेवा दिल्ली-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश रेल सेवा, दिनांक 10.07.23 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगे यह बठिण्डा तक संचालित होगी। यह रेलसेवा बठिण्डा-ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर रेल सेवा, जो दिनांक 10.07.23 को ऋषिकेश के स्थान पर बठिण्डा से संचालित होगी। यह रेल सेवा ऋषिकेश-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी
- गाड़ी संख्या 14796, कालका-निवानी रेल सेवा, दिनांक 10.0723 को कालका के स्थान पर अम्बाला स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा कालका-अम्बाला स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी