{"_id":"6427c8266a25f9b1990a23c6","slug":"rain-caused-chaos-in-cm-ashok-gehlot-s-program-in-ajmer-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: केंद्र सरकार पर गरज रहे थे सीएम गहलोत तभी गिरने लगे ओले, कार्यकर्ता कुर्सी से सिर ढक कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: केंद्र सरकार पर गरज रहे थे सीएम गहलोत तभी गिरने लगे ओले, कार्यकर्ता कुर्सी से सिर ढक कर भागे
Sat, 01 Apr 2023 11:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:29 AM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को संभाग स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करने अजमेर पहुंचे। गहलोत के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही बारिश होने लगी और ओले गिरने लगे।
विज्ञापन
सीएम कार्यक्रम में बारिश
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संबोधन के दौरान ही तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। इस दौरान वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने बचाव में जिस कुर्सी पर बैठे थे वही कुर्सी सिर पर छाते की तरह उठाकर बाहर जाने लगे। इतना होने के बाद भी मुख्यमंत्री ने भाषण जारी रखा। बादल और बारिश के साथ-साथ सीएम गहलोत भी केंद्र सरकार पर गरजते रहे। इस दौरान कुछ नेता कार्यक्रम स्थल के गेट पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, मगर कई कार्यकर्ता चले गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि प्रदेश की राजस्थान सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। एक बार फिर जनता कांग्रेस पर विश्वास दिखाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़, कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के शासन काल में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। आप सब देख ही सकते हैं कि जब राहुल गांधी ने अडाणी का मुद्दा उठाया तो उनका क्या अंजाम हुआ। सरकार को उनकी बात का जवाब देना चाहिए था, मगर जवाब तो दूर भाजपा ने उन्हें संसद की सदस्यता से ही बाहर कर दिया।
एबीवीपी कार्यकर्ता हिरासत में
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अजमेर दौरे की खबर लगते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की तैयारी कर ली। इससे पहले ही अजमेर पुलिस ने एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशुराम डूकिया को लॉ कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद छात्रों में आक्रोश और बढ़ गया। छात्र पुलिस लाइन चौराहे पर पहुंचे, जहां पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।