फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Public outrage against Congress government of BJP in Ajmer

Ajmer: जोशी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, लगाया तुष्टिकरण का आरोप, बोले- अंतिम सांस में राहत कैंप याद आ रहे...

Wed, 26 Apr 2023 02:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 26 Apr 2023 02:15 PM IST
सार

भाजपा ने अजमेर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनआक्रोश महाघेराव किया। इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस पर कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Public outrage against Congress government of BJP in Ajmer
भाजपा का जनआक्रोश महाघेराव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा ने मंगलवार को अजमेर में कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ जन आक्रोश महाघेराव किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान शहर के सूचना केंद्र चौराहे पर आमसभा को संबोधित किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया।

विज्ञापन


प्रदेशव्यापी जन आक्रोश महाघेराव में शिरकत के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी अजमेर पहुंचे, उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया और भ्रष्टाचार, आरपीएससी पेपर लीक मामले, बेरोजगारी सहित महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ सभी कार्यकर्ता और भाजपा के पदाधिकारी पैदल जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां पुलिस की ओर से पहले से ही बैरिकेडिंग लगाकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का रास्ता बंद कर दिया गया था, लेकिन गुस्साए भाजपा के कार्यकर्ता बेरिकेड्स पर चढ़ गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। इसी धक्का-मुक्की के बीच प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इके बाद सीपी जोशी भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर के चेंबर के बाहर पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ जिला कलेक्टर अंशदीप को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि जनाक्रोश यात्रा के तहत भाजपा सरकार ने जनता के मुद्दों की आवाज बनकर भारतीय जनता पार्टी ने पहले पंचायत स्तर पर फिर विधानसभा स्तर पर और अब जिला मुख्यालय पर जनता के मुद्दों की आवाज बन घेराव किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार ने साढ़े चार सालों पहले अपने चुनाव घोषणा पत्र में कहा था कि पूर्ण कर्जा माफ करेंगे, लेकिन नहीं हुआ, साढ़े 4 सालों में गिरदावरी नहीं हुई। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया। आरपीएससी का भ्रष्टाचार पहली बार इस पवित्र संस्था में देखने को मिला।


अंतिम सांस में राहत कैंप की आई याद
उन्होंने राहत कैंप पर कहा कि जब सरकार की अंतिम सांसें बची हैं तब ही इनको राहत कैंप याद आ रहे हैं। साढ़े 4 साल आप को याद नहीं आई जनता की। उन्होंने कहा कि राहत देने का काम तो नरेंद्र मोदी के सरकार कर रही है जो घर बैठे बैंक का खाता खुल रहा है, उनके खातों में आवास का पैसा आ रहा है, शौचालय का पैसा आ रहा है, उनके खातों में उज्ज्वला की सब्सिडी का पैसा आ रहा है। तमाम पैसा दिल्ली से चलकर खातों में आ रहा है तो राजस्थान की सरकार जरूरतमंदों के साथ क्यों मजाक कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी का पैसा कहां काम आ रहा है जैसे तमाम मुद्दों को लेकर आज ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर सीपी जोशी के साथ सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, महापौर ब्रजलता हाडा, उपमहापौर नीरज जैन सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed