फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Prithviraj Chauhan Sports Maha Kumbh will be organized from 30 June to 7 July in ajmer

Ajmer: पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 30 जून से 7 जुलाई तक होगा आयोजित, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

Sat, 22 Jun 2024 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Jun 2024 06:15 PM IST
सार

Ajmer: नगर निगम अजमेर व क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ 2024 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक महापौर ब्रजलाता हाड़ा, कार्यक्रम संयोजक व उपमहापौर नीरज जैन के नेतृत्व में आयोजित की गई।
 

विज्ञापन
Prithviraj Chauhan Sports Maha Kumbh will be organized from 30 June to 7 July in ajmer
पृथ्वीराज चौहान खेल महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महापौर ब्रजलता हाड़ा ने बताया कि खेल महाकुंभ के मध्यम से खेल को प्रोत्साहन देने व शहर को एक वृहद मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ का आयोजन निगम करता है। इस हेतु खेल अधिकारियों, खेल विशेषज्ञ, पार्षदों की कमेटी बनाई गई है, महापौर हाड़ा से अजमेर के युवाओं से अधिकाधिक खेल महाकुंभ का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

 

उपमहापौर नीरज जैन ने बताया कि अजमेर की प्रतिभाओं को मंच देने व उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा कई वर्षों से अनवरत खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

विज्ञापन


अजमेर वासियों में खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों में टीम भावनाएं बढ़े, जिस क्रम में आगामी 30 जून से 7 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने है, जिसमें कबड्डी, बोलीबाल, बैडमिंटन, हॉकी, शूटिंग, बास्केटबॉल, कुश्ती, लॉन टेनिस, फुटबॉल, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग, योग, खो-खो, टेबल टेनिस, स्केटिंग, तीरंदाजी आदि खेलों हेतु प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर सभी खेलों के विशेषज्ञों, खेलों के वरिष्ठ खिलाड़ियों सहित व्यवस्थाओं को लेकर प्रमुख जन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed