Ajmer News: प्रतिबंधित मांस को लेकर हुई घटना में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Ajmer News: अजमेर की किशनगढ़ थाना पुलिस ने कस्बे में हाल ही में प्रतिबंधित मांस को लेकर हुई घटना में डयूटी के दौरान सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ व पुलिसकर्मी के साथ हुई मारपीट के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश व एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार, डिप्टी महिपाल चौधरी के सुपरविजन में मदनगंज थानाधिकारी शम्भू सिंह शेखावत ने कस्बे में हाल ही में प्रतिबंधित मांस को लेकर हुई घटना में डयूटी के दौरान सरकारी गाड़ी की तोड़फोड़ व पुलिसकर्मी के साथ मारपीट को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने किशन उर्फ सन्नी पुत्र सुनिल कुमार व विशाल मालाकार उर्फ बिसू पुत्र हेमराज को गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि बीती 19 जून को सब्जी मंडी औसवाली मोहल्ला मदनगंज क्षेत्र में पशु अवशेष मिलने को लेकर कुछ उपद्रवी लड़कों द्वारा जबरदस्ती दुकानें बंद करवाने की कोशिश की गई, जिनके साथ सख्ती से पेश आकर उनको हटाया गया। इस घटना के दौरान वृताधिकारी वृत किशनगढ ग्रामीण की सरकारी गाड़ी की तोड़फोड़ व गाडी चालक गोपाल लाल हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की गई। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसमें आज पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गाय के बछड़े के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला
अजमेर जिले के किशनगढ़ में गाय के बछड़े के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के मामले मे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो सामने आते ही गांधीनगर थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान गोवंशीय पशु (वध का प्रतिषेध और अस्थायी प्रव्रजन या निर्यात का विनिमय) अधिनियम 1995 में मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक कुमार ने बताया कि गाय के बछडे़ के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर आम लोगों की धार्मिक भावना को आघात पहुंचाने वाला आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह 20 वर्षों से किशनगढ़ में ही रहकर सोने-चांदी की पॉलिश करने की दुकान पर काम कर रहा था।