{"_id":"678e307c7d418f8d50031bed","slug":"opportunity-for-revision-in-revenue-officer-grade-ii-and-executive-officer-class-iv-competitive-examination-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2540267-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: राजस्व अधिकारी ग्रेड-II एवं अधिशासी अधिकारी वर्ग-IV परीक्षा, संशोधन के लिए ऑनलाइन सुधार का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: राजस्व अधिकारी ग्रेड-II एवं अधिशासी अधिकारी वर्ग-IV परीक्षा, संशोधन के लिए ऑनलाइन सुधार का अवसर
Mon, 20 Jan 2025 05:59 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 05:59 PM IST
सार
राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशासी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आरपीएससी ने परीक्षा फार्म में संशोधन के लिए 21 से 30 जनवरी तक की तिथि सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर
विस्तार
राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशासी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ प्रतियोगिता परीक्षा-2022 का पुनः आयोजन 23 मार्च 2025 को करवाया जाना प्रस्तावित है। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों अनुसार 21 से 30 जनवरी 2025 तक अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्मतिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया जा रहा है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के हितार्थ सुविधा मात्र है। परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगीं। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया
संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपये का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा के संबंध में आयोग द्वारा पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 10 जनवरी 2025 के क्रम में अभ्यर्थियों को नि:शुल्क संशोधन करने का अवसर दिया गया था। ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन में नि:शुल्क संशोधन नहीं किया है, उक्त अवधि के दौरान ऑनलाइन आवेदन में 500 रुपए का शुल्क जमा करवाते हुए संशोधन कर सकते हैं।