फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: NSUI protested by burning tyres in Adani case

Ajmer News: अडानी पर 2 हजार करोड़ के घोटाले को लेकर एनएसयूआई का विरोध, टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 22 Nov 2024 06:32 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 06:32 PM IST
सार

अजमेर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गौतम अडानी के 2000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले और कार्रवाई की कमी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गवर्नमेंट कॉलेज चौराहे पर एनएसयूआई छात्र नेता अंकित घारू के नेतृत्व में टायर जलाकर रोड जाम किया गया।

विज्ञापन
Ajmer News: NSUI protested by burning tyres in Adani case
प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अडानी के द्वारा अमेरिका में 2 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किये जाने से सम्पूर्ण देश शर्मशार हुआ है। इतने बड़े उद्योगपति की ओर से इस तरह का घोटाला किया जाना देश हित में नहीं है। इससे सभी युवाओं में आक्रोश है। यह कहना है प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का। शुक्रवार को अजमेर में एनएसयूआई संगठन की ओर से अडाणी को गिरफ्तार किए जाने को लेकर एनएसयूआई छात्र नेता अंकित घारू के नेतृत्व मे गवर्नमेंट कॉलेज चौराहे पर टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रोड जाम किया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गौतम अडानी को गिरफ्तार करो, मोदी हाय हाय के नारे लगाए, मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस की ओर से एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से समझाइश की और ट्रैफ़िक सम्भाला, जाम को खुलाया।

विज्ञापन


एनएसयूआई छात्र नेता अंकित घारू ने बताया कि गौतम अडानी ने पूरे देश को हाईजैक कर लिया है। घोटाले के बावजूद अडानी जेल से बाहर हैं। अगर इनकी जगह कोई और होता तो अब तक वह जेल की सलाखों के पीछे होता, लेकिन इन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कानून सबके लिए सम्मान है, इससे प्रतीत होता है कि सरकार का इन उद्योगपति और घोटालाकर्ताओं पर पूरा हाथ है, जिस कारण इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और यह बाहर ही घुम रहे हैं।
विज्ञापन


घारू ने कहा कि अडानी ने 2 हजार करोड़ का घोटाला किया और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी को बचा रहे हैं। पीएम मोदी गौतम अडानी का सपोर्ट करते हैं। इतने बड़े घोटाले के बावजूद उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है और न लिया जाएगा। इसी के चलते आज एन.एस.यू.आई द्वारा अडाणी की गिरफतारी को लेकर टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो एनएसयूआई पूरे देश भर में उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संजय मेघवंशी, हरीश गोरा, कार्तिक टोपिया, उमेश टांक, राहुल चरनाल, विक्रम चौहान, सयैद वलीउद्दीन, राजवीर गुर्जर, मनीष आर्य, अक्षय घारू, जीतेश मोहनपरीया, अक्षित कायत, रीतेश गोडीवाल, सिद्धू गोठवाल, मोहित खन्ना आदि एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed