{"_id":"65980741558a3aba780b9338","slug":"newborn-body-found-in-garbage-in-ajmer-marble-city-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: मार्बल सिटी में टैंपो से कचरा उतारे समय कपड़े में लिपटा मिला नवजात का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: मार्बल सिटी में टैंपो से कचरा उतारे समय कपड़े में लिपटा मिला नवजात का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Fri, 05 Jan 2024 07:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 Jan 2024 07:14 PM IST
सार
शहर भर से कचरा एकत्र कर यहां पहुंचाने वाले किसी टैंपो में यह भ्रूण यहां पहुंचा। कचरे को अलग करने के दौरान लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण का पता चला।
विज्ञापन
कचरे में मिल भ्रूण।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अजमेर जिले की मार्बल सिटी किशनगढ़ में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। यहां किसी ने एक नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर कचरे में फेंक दिया।
विज्ञापन
किशनगढ़ स्थित सिलोरा ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे में शुक्रवार सुबह एक 5-6 महीने का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शहर भर से कचरा एकत्र कर यहां पहुंचाने वाले किसी टैंपो में यह भ्रूण यहां पहुंचा। कचरे को अलग करने के दौरान लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण का पता चला। इसके बाद शहर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने भ्रूण को मृत घोषित कर मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए एसआई बालकिशन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह सिलोरा स्थित नगर परिषद के ट्रेचिंग ग्राउंड से कर्मचारियों ने सूचना दी थी कि कचरे में एक भ्रूण पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां कचरे के बीच लाल रंग के कपड़े में लिपटा 5-6 महीने का भ्रूण पड़ा था। उसे राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भ्रूण को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, ट्रेचिंग ग्राउंड के कर्मचारियों ने बताया कि राहुल साहू नाम का टैंपो ड्राइवर वार्ड संख्या 50 पुराना शहर से कचरा लेकर यहां पहुंचा था। उसके टेम्पों का कचरा अलग करते समय यह भ्रूण दिखा। भ्रूण करीब 5-6 घंटे महीने का है और बीती रात ही हुआ है। एसआई ने बताया कि जिस इलाके से टेम्पो कचरा लेकर यहां पहुंचा, उस इलाके के इर्द-गिर्द में हाल ही हुए प्रसव के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। एक पुलिस टीम बनाकर भ्रूण फेंकने वाली कुमाता का पता लगाया जा रहा है।