फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Minister of State for Farmers Welfare Bhagirath Chaudhary reached Ajmer

Rajasthan: अजमेर पहुंचे किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, बजट पर बोले- ‘सबका साथ सबका विकास’

Sat, 27 Jul 2024 06:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Jul 2024 06:44 PM IST
सार

Rajasthan: अजमेर पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने आम बजट पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 3 ने सरकार बनते ही सबसे पहले किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
Minister of State for Farmers Welfare Bhagirath Chaudhary reached Ajmer
भागीरथ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी आज एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीते दिनों वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किए गए बजट पेश पर चर्चा की और बजट की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार 3 ने सरकार बनते ही सबसे पहले किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


उन्होंने साढ़े नौ करोड़ किसानों को सम्माननिधि राशि दी। यह बजट विकसित भारत के लिए रोडमेप है। राजस्थान को पहले से 7 हजार करोड़ रुपए टैक्स में ज्यादा मिलेंगे, युवाओं के लिए 5 योजनाओं में पैकेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे 20 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, उन्होंने कहा यह बजट किसानों को समर्पित है।
विज्ञापन


बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रावधान किया है। महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ पास किए गए है। भागीरथ चौधरी ने सरकार के बजट की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार की ओर से जारी बजट में युवा, महिला, व्यापारी, औद्योगिक सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार 2047 के मिशन पर काम कर रही है, जिसका फायदा देश की तमाम जनता को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोने चांदी पर भी सरकार ने वेट घटाया, जिससे सोने चांदी की कीमतों में कमी आई है। भागीरथ चौधरी ने कहा कि कि प्रदेश की राजस्थान सरकार ने भी अच्छा बजट पेश किया है और उसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा है। डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed