फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   LS Polls 2024: More than 19 lakh 95 thousand voters will cast their votes in Ajmer parliamentary constituency

LS Polls: अजमेर संसदीय क्षेत्र में 19 लाख 95 हजार से अधिक लोग डालेंगे वोट, जानें किस क्षेत्र में कितने मतदाता

Wed, 10 Apr 2024 08:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Apr 2024 08:43 PM IST
सार

Ajmer Lok Sabha Seat: अजमेर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 95 हजार से अधिक लोग मतदान करेंगे। इस लोकसभा में किस क्षेत्र में कितने मतदाता हैं, जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन
LS Polls 2024: More than 19 lakh 95 thousand voters will cast their votes in Ajmer parliamentary constituency
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए राजस्थान के अजमेर संसदीय क्षेत्र में 19 लाख 95 हजार 699 मतदाता हैं। इनमें से 10 लाख 14 हजार 988 पुरुष, नौ लाख 80 हजार 684 महिला और 27 पारलिंगी (ट्रांसजेंडर) मतदाता हैं।

विज्ञापन


अजमेर संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र दूदू में कुल दो लाख 55 हजार 176 में से एक लाख 31 हजार 459 पुरुष, एक लाख 23 हजार 716 महिला और एक पारलिंगी मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में कुल दो लाख 85 हजार 473 में से एक लाख 46 हजार 558 पुरुष, एक लाख 38 हजार 913 महिला और दो पारलिंगी मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र पुष्कऱ में कुल दो लाख 54 हजार 145 में से एक लाख 30 हजार 28 पुरुष, एक लाख 24 हजार 116 महिला और एक पारलिंगी मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र अजमेर उत्तर में कुल दो लाख 12 हजार 958 में से एक लाख छह हजार 869 पुरुष, एक लाख छह हजार 74 महिला और 15 पारलिंगी मतदाता हैं।

विज्ञापन

LS Polls 2024: More than 19 lakh 95 thousand voters will cast their votes in Ajmer parliamentary constituency
अजमेर लोकसभा सीट। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र अजमेर दक्षिण में कुल दो लाख 12 हजार 822 में से एक लाख छह हजार 167 पुरुष, एक लाख छह हजार 654 महिला और एक पारलिंगी मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद में कुल दो लाख 35 हजार 118 में से एक लाख 19 हजार 662 पुरुष, एक लाख 15 हजार 453 महिला और तीन पारलिंगी मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र मसूदा में कुल दो लाख 75 हजार 317 में से एक लाख 40 हजार 114 पुरुष, एक लाख 35 हजार 200 महिला और तीन पारलिंगी मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र केकड़ी में कुल दो लाख 64 हजार 690 में से एक लाख 41 हजार 131 पुरुष, एक लाख 34 हजार 558 महिला और एक पारलिंगी मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed