फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Lord Rishabhdev Ji's birth anniversary was celebrated with great pomp

Ajmer: धूमधाम से मनाया गया भगवान ऋषभदेव जी का जन्म कल्याणक महोत्सव, धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए श्रद्धालु

Sun, 23 Mar 2025 11:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 23 Mar 2025 11:43 AM IST
सार

Ajmer: शोभायात्रा के समापन के उपरांत धर्मसभा का आयोजन किया गया। इसमें जैन मुनिराज उपाध्याय वृषभानंद जी महाराज ने मंगल प्रवचन दिए और भगवान ऋषभदेव जी के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए धार्मिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Lord Rishabhdev Ji's birth anniversary was celebrated with great pomp
शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जी का जन्म कल्याणक महोत्सव शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भव्य आयोजन में समाज के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह महिला मंडल द्वारा भगवान ऋषभदेव जी के बधाई गीतों से हुई। इसके बाद भगवान का अभिषेक और शांतिधारा आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण सहभागिता की। पूजन के पश्चात भगवान ऋषभदेव जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आदिनाथ भगवान मार्ग पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए और विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वारों से पुष्पवर्षा की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: फ्लैट में सरकारी अध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के समापन के उपरांत धर्मसभा का आयोजन किया गया। इसमें जैन मुनिराज उपाध्याय वृषभानंद जी महाराज ने मंगल प्रवचन दिए और भगवान ऋषभदेव जी के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए धार्मिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

इसके बाद समाज और आमजन के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा मंडल और विभिन्न संगठनों का विशेष योगदान रहा। भगवान ऋषभदेव जी के जन्म कल्याणक महोत्सव ने समूचे शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक आस्था का संचार किया, जिससे समाज में एकता और सद्भावना को बल मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed