{"_id":"641429d97b4492fcf30df7c9","slug":"logistics-department-team-attacked-in-mangliyawas-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: मांगलियावास में कार्रवाई के लिए गई रसद विभाग की टीम पर हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: मांगलियावास में कार्रवाई के लिए गई रसद विभाग की टीम पर हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 17 Mar 2023 02:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 Mar 2023 02:20 PM IST
सार
मांगलियावास थाना क्षेत्र में बायोडीजल की शिकायत मिलने पर ट्रक और ठिकानों पर दबिश देने गई रसद विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रसद विभाग की टीम पर हमला
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिले में पुलिस की सुस्ती के चलते अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह कार्रवाई करने वाली टीम पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र स्थित केसरपुरा में सामने आया है। यहां कार्रवाई करने गई रसद विभाग की टीम पर ही लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
डीएसओ विनय कुमार ने अन्य कर्मचारियों के साथ बायोडीजल की शिकायत मिलने पर ट्रक और ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान डीएसओ अधिकारी विनय कुमार सहित अन्य कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में घायल हुए अधिकारी और कर्मचारियों को तुरंत जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी देते हुए मांगलियावास थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि सुबह करीब 6 बजे के आसपास डीएसओ टीम मांगलियावास थाना क्षेत्र स्थित केसरपुरा में दबिश की कार्रवाई के लिए गई थी। यहां 4 से 5 लोगों ने डीएसओ अधिकारी सहित कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि जिन हमला करने वाले होटल कर्मचारी व अन्य की तलाश की जा रही है।