फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Kashmiri suspects found in two rooms in guest house

Aligarh: गेस्ट हाउस में दो कमरों में मिले 15 संदिग्ध कश्मीरी, घंटों हुई पूछताछ, एलआईयू ने शुरू की जांच

Wed, 15 Jan 2025 10:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 10:40 PM IST
सार

देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को राबी खान नामक एक व्यक्ति ने सूचना दी कि रिहान गेस्ट हाउस में कुछ कश्मीरी लोग रुके हुए हैं। जिन कमरों में वे ठहरे हुए हैं और देश- विरोधी संदिग्ध बातें कर रहे हैं।  इस पर बन्नादेवी पुलिस ने गेस्ट हाउस में पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन
Kashmiri suspects found in two rooms in guest house
गेस्ट हाउस में पूछताछ करते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रेलवे रोड माल गोदाम के सामने अंबोलिया गली में स्थित एक गेस्ट हाउस में संदिग्ध कश्मीरियों की सूचना पर इलाका पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची। पुलिस ने गेस्ट हाउस के हरेक कमरे को खुलवाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। तलाशी में वहां 15 कश्मीरी मिले। फिर सभी को पुलिस थाने ले आई। हालांकि उनसे घंटों पूछताछ व दस्तावेजों की जांच -पड़ताल करने के बाद कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूछताछ में कश्मीरियों ने मस्जिद व मदरसों के लिए खुद के चंदा एकत्रित करने अलीगढ़ आने और माैसम खराब हो जाने पर गेस्ट हाउस में रुके होने की बात कही है। सीओ बन्नादेवी राजीव द्विवेदी के अनुसार 14 जनवरी देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को राबी खान नामक एक व्यक्ति ने सूचना दी कि रिहान गेस्ट हाउस में कुछ कश्मीरी लोग रुके हुए हैं। जिन कमरों में वे ठहरे हुए हैं और देश- विरोधी संदिग्ध बातें कर रहे हैं। इस पर बन्नादेवी पुलिस ने मालगोदाम के पास अंबोलिया गली स्थित रिहान गेस्ट हाउस में पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो तलाशी में दो कमरों में ठहरे 15 कश्मीरी मिले। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोग हर साल मस्जिद व मदरसे के संचालन को चंदा एकत्रित करने के लिए अलग-अलग जिलों में जाने की बात बतायी। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में भी उन्होंने कुछ मौलाना व मुतवल्ली से संपर्क करने की बात कही। उन्होंने बताया कि आने-जाने, रहने और खाने -पीने में कुछ रुपये अपने खर्च में ले लेते हैं। सभी के पास आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी मिले। गेस्ट हाउस के मालिक हाजी सादाब ने भी आईडी जमा कर उन्हें किराये पर कमरे उपलब्ध कराने की बात कही है। 

एलआईयू ने शुरू की जांच 
बन्नादेवी पुलिस को भले ही कश्मीरियों के संबंध में कुछ न मिला हो, मगर एलआईयू ने भी अपने स्तर से उनकी जांच शुरू कर दी है। सीओ राजीव द्विवेदी के अनुसार कश्मीरियों से पूछताछ की गई है। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सभी लोग मस्जिद व मदरसों के लिए चंदा एकत्रित करने आए थे। पुलिस स्तर से भी सभी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कश्मीरियों से कहा गया है कि बिना जानकारी दिए अलीगढ़ से लौटकर न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed