फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah presented a chaadar at Dargah Sharif

Ajmer News: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की दरगाह शरीफ में चादर पेश, अमन व चैन की मांगी गई दुआ

Mon, 06 Jan 2025 07:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 Jan 2025 07:49 PM IST
सार

Ajmer News: ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स के अवसर पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कान्फ्रेंस के सदर डॉ. फारूख अब्दुल्ला की ओर से सोमवार को चादर पेश की गई। इस दौरान मजार शरीफ पर चादर पेश की और देश में अमन चैन, खुशहाली की दुआ मांगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah presented a chaadar at Dargah Sharif
चादर की गई पेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें सालाना उर्स के अवसर पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं नेशनल कांफ्रेंस के सदर डॉ फारूक अब्दुल्ला की तरफ से आज ख्वाजा साहब के आस्ताने शरीफ में मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर देश एवं प्रदेश में अमन चैन एवं खुशहाली की दुआ की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अब्दुल्ला की चादर नेशनल कांफ्रेंस जम्मू के सदर शौकत अहमद मीर एवं डॉ उमर फारुकी की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल लेकर अजमेर पहुंचा। खादिम सैयद फकरे मोइन चिश्ती एवं सैयद दानिश मोइन ने दस्तारबंदी कर चादर पेश कराई। दरगाह में बुलंद दरवाजे पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं नेशनल कांग्रेस के सदर डॉ फारूक अब्दुल्ला की ओर से भेजा संदेश को पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन


संदेश में देशवासियों को ख्वाजा साहब के 813वें उर्स की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमारे देश एवं प्रदेश में अमन चैन खुशहाली भाईचारा बना रहे और ख्वाजा साहब के सूफी वाद के माध्यम से आपस मे प्यार मोहब्बत से रहे। हम सबको उनके बताएं मार्ग चलने की जरूरत है। देश में अंदरुनी एवं बाहरी ताकते नफरत फैलाने का प्रयास कर रही है, उनके मंसूबे कतई कामयाब ना हों। जम्मू कश्मीर में तरक्की करे और सूबे में खुशहाली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


813वें उर्स मेला में रेलवे की पुख्ता व्यवस्थाऐं
अजमेर में अंतराष्ट्रीय उर्स मेला शुरू हो चुका है। लगातार जायरीन की संख्या बढ़ती जा रही है। उर्स के दौरान अजमेर स्टेशन पर जायरीनों की सुविधा के लिये यात्रीभार की आवश्यकता के आधार पर विभिन्न व्यवस्थाऐं की गई है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक एवं मेला अधिकारी विवेकानंद शर्मा की देखरेख में उर्स में यात्री सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं, जिसके अंतर्गत अजमेर आरक्षण कार्यालय में दो अतिरिक्त काउंटर, अजमेर बुकिंग कार्यालय में राउंड द क्लॉक (24 घंटे) तीन अतिरिक्त काउंटर, पार्सल कार्यालय में एक अतिरिक्त क्लॉक रूम, दरगाह आरक्षण कार्यालय में एक अतिरिक्त काउंटर, जिसमें यूटीएस सह पीआरएस, मदार स्टेशन पर एक अतिरिक्त बुकिंग काउंटर, दौराई स्टेशन पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर और सभी काउंटर के संचालन के लिये अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था, उर्स के दौरान चलने वाली उर्स स्पेशल यात्री गाड़ियों में अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ की व्यवस्था, स्टेशन परिसर में स्थित शौचालयों एवं प्लेटफार्म की साफ-सफाई को चाक-चौबंद रखने के लिये अतिरिक्त सफाई कर्मियों की व्यवस्था, जायरीनों के लिये आरपीएफ एवं जीआरपी के सहयोग से "में आई हेल्प यू" बूथ की व्यवस्था, जायरीनों को स्पेशल ट्रेन की जानकारी के लिये विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्स लगाये गए हैं।


ये ट्रेने परिचालन में
उर्स मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से जायरीनों के अजमेर पहुंचने के लिये अब तक कुल 18 उर्स स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रहीं है, जोकि ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए सिस्टम पर उपलब्ध है। इस वर्ष उर्स के लिए जिन स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, उनमें अजमेर-बांद्रा, बांद्रा-अजमेर, अजमेर-नांदेड़, नांदेड़-अजमेर, तिरुपति-मदार जंक्शन, मदार जंक्शन-तिरुपति, आजमगढ़- मदार जंक्शन, मदार जंक्शन आजमगढ़, अजमेर-काचीगुड़ा, काचीगुड़ा- अजमेर, अजमेर-हैदराबाद, हैदराबाद-अजमेर, अजमेर-तिरुपति, तिरुपति -अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेनें शामिल है। प्रेस वार्ता के दौरान स्टेशन प्रबंधक अवधेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed