फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Train Mishap: 4 coach of Sabarmati-Agra Express derailed along with engine in Madar, 6 trains cancelled

Ajmer Train Mishap: मदार में साबरमती-आगरा एक्सप्रेस के 4 डिब्बे इंजन समेत पटरी से उतरे, 5 ट्रेनें रद्द

Mon, 18 Mar 2024 02:06 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Mar 2024 02:06 PM IST
सार

अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Ajmer Train Mishap: 4 coach of Sabarmati-Agra Express derailed along with engine in Madar, 6 trains cancelled
अजमेर में रेल हादसा। - फोटो : Twitter

विस्तार

राजस्थान के अजमेर में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जिले के मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना देर रात एक बजे की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अजमेर स्टेशन भेजा गया है।

विज्ञापन


हादसे के बाद इस रूट पर 5 ट्रेनें रद्द की गई हैं और दो का रूट बदला गया है। हादसे के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अजमेर के मदार में होम सिग्नल के पास सुपरफास्ट साबरमती एक्सप्रेस रविवार रात डिरेल हो गई थी, जिसके कारण इंजन और चार जनरल कोच पटरी से उतर गए। रेलवे ने अजमेर जंक्शन पर हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी कर हेल्प डेस्क बनाया है। हालांकि अभी हादसे का कारण सामने नहीं आया है लेकिन जिस ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हुई है उसके बगल के ट्रैक पर मालगाड़ी थी। यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन भेजा गया है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2024/03/18/befunky-collage-56_65f79b1243f3e.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे, कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि ट्रैक रेस्टोरेशन का काम किया जा रहा है। डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। 

रेल यातायात प्रभावित

गाड़ी संख्या 12548, साबरमती-आगरा कैंट डिरेल होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

18 मार्च को रद्द की गई ट्रेनें

1. गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 
2. गाड़ी संख्या 22987, अजमेर-आगरा फोर्ट
3. गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी
4. गाड़ी संख्या 09639, अजमेर-रेवाड़ी
5. गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड़

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं

1. गाड़ी संख्या 12915, साबरमती-दिल्ली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया दोराई, मदार (अजमेर को छोड़कर)
2. गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर, मदार (अजमेर को छोड़कर)















 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed