{"_id":"6491988918e121bbfb0ff119","slug":"hundreds-of-snakes-died-due-to-electrocution-of-transformer-in-ajmer-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: बारिश में तारागढ़ की पहाड़ियों से बहकर आए सांपों की करंट लगने से मौत, लोगों ने बंद कराई विद्युत सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: बारिश में तारागढ़ की पहाड़ियों से बहकर आए सांपों की करंट लगने से मौत, लोगों ने बंद कराई विद्युत सप्लाई
Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
सार
बिपरजॉय की तूफानी बारिश में तारागढ़ की पहाड़ियों से काफी संख्या में सांप बहकर गड्डी मालियान महादेव नगर वार्ड-34 में आ गए, जिनकी यहां करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
अजमेर में करंट लगने से सांपों की मौत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिपरजॉय चक्रवात इंसानों के साथ-साथ सांपों पर भी कहर बनकर टूट पड़ा। गड्डी मालियान महादेव नगर वार्ड 34 में आज सुबह लोग उठे तो क्षेत्र में सैकड़ों मरे हुए सांप को देखकर सबके होश उड़ गए। दरअसल क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के पास पानी में करंट दौड़ने से सैकड़ों सांपों की मौत हुई है।
क्षेत्र के पूर्व पार्षद विजय सिंह गहलोत ने बताया कि पिछले 24 घंटों से ज्यादा समय से शहर में हो रही तेज बारिश के कारण तारागढ़ की पहाड़ियों से बड़ी संख्या में सांप बहकर इस क्षेत्र में आ गए। नाले की दीवार टूटी होने के कारण पानी क्षेत्र की निचली जमीन में जमा हो गया। वहां पर पहले से ट्रांसफार्मर के कारण करंट फैला हुआ था। करंट लगने से बहकर आए सांपों की मौत होती गई। गनीमत रही ट्रांसफार्मर के पास दौड़ रहे करंट की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। क्षेत्र के एक युवक ने विद्युत विभाग को सूचना दी, उसके बाद ट्रांसफार्मर में आ रहे करंट को बंद किया गया। मरे हुए सांपों को एक-एक करके बाहर निकाला गया।