फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   GRP police station caught 4 thieves, recovered 2 mobiles

Ajmer News जीआरपी थाना पुलिस ने चार चोर पकड़े, दो मोबाइल किए बरामद; विशेष अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

Thu, 27 Feb 2025 06:07 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 06:07 PM IST
सार

जीआरपी थानाधिकारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि एसपी नरेश शर्मा और डिप्टी रामअवतार के मार्गदर्शन में जीआरपी अजमेर ने एक विशेष टीम का गठन किया था, जिसका उद्देश्य अवैध शराब, मादक पदार्थों और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम करना था। इस अभियान के तहत पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सामान बरामद किया।

विज्ञापन
GRP police station caught 4 thieves, recovered 2 mobiles
जीआरपी थाना पुलिस की गिरफ्त में चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने मोबाइल, नगदी और जेवरात चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


विशेष अभियान के तहत गिरफ्तारी
जीआरपी थानाधिकारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि एसपी नरेश शर्मा और डिप्टी रामअवतार के मार्गदर्शन में जीआरपी अजमेर ने एक विशेष टीम का गठन किया था, जिसका उद्देश्य अवैध शराब, मादक पदार्थों और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम करना था। इस अभियान के तहत पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सामान बरामद किया।
विज्ञापन


चोरी की शिकायत और जांच
19 जनवरी 2025 को परिवादी अमरसिंह ने जीआरपी थाना अजमेर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल फोन, सोने की चेन और नगदी चोरी हो गई। इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 09/2025 के तहत मामला दर्ज किया और जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक संजय कुमार को सौंपी गई। जांच के दौरान मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आकाश (24 वर्ष), पुत्र नेहरू निवासी देलवाड़ा रोड ब्यावर, अर्जुन प्रजापत (22 वर्ष) पुत्र पुन्तु लाल उर्फ गुड्डू, निवासी शारदा कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर जयपुर, कोहिनूर उर्फ राहुल (20 वर्ष), पुत्र धर्मवीर, निवासी ब्यावर, सागर छत्रावत (21 वर्ष), पुत्र साहब सिंह उर्फ बादल, निवासी देलवाड़ा रोड, ब्यावर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आकाश और अर्जुन को 24 जनवरी 2025 को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय कारागार, अजमेर भेज दिया, जबकि कोहिनूर और सागर छत्रावत को पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed