फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Fierce fire in a clothes showroom located at Holi Ka Chowk in Ajmer Pushkar

Ajmer: पुष्कर में होलीका चौक स्थित कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर स्वाहा

Tue, 23 May 2023 12:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 May 2023 12:48 PM IST
सार

पुष्कर में होलीका चौक स्थित मातेश्वरी टेक्सटाइल शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में लाखों रुपये का माल जलकर स्वाह हो गया।

विज्ञापन
Fierce fire in a clothes showroom located at Holi Ka Chowk in Ajmer Pushkar
शोरूम में आग के बाद फैला सामान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पुष्कर में होलीका चौक स्थित मातेश्वरी टेक्सटाइल शोरूम में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये का माल जलकर स्वाह हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कपड़े के शोरूम पर आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोरूम मालिक राहुल को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे शोरूम मालिक ने शोरूम का शटर खोला तो अंदर आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत ही सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 


तब तक लाखों का माल जलकर खाक हो गया। शोरूम मालिक राहुल की माने तो आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed