{"_id":"646c686bfa8e98e89c0b8786","slug":"fierce-fire-in-a-clothes-showroom-located-at-holi-ka-chowk-in-ajmer-pushkar-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: पुष्कर में होलीका चौक स्थित कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: पुष्कर में होलीका चौक स्थित कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर स्वाहा
Tue, 23 May 2023 12:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 23 May 2023 12:48 PM IST
सार
पुष्कर में होलीका चौक स्थित मातेश्वरी टेक्सटाइल शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में लाखों रुपये का माल जलकर स्वाह हो गया।
विज्ञापन
शोरूम में आग के बाद फैला सामान।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
पुष्कर में होलीका चौक स्थित मातेश्वरी टेक्सटाइल शोरूम में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये का माल जलकर स्वाह हो गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कपड़े के शोरूम पर आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोरूम मालिक राहुल को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे शोरूम मालिक ने शोरूम का शटर खोला तो अंदर आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत ही सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
तब तक लाखों का माल जलकर खाक हो गया। शोरूम मालिक राहुल की माने तो आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।