फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Farmers' crops were ruined due to rain, demand for providing benefits of crop insurance scheme

Ajmer News: बारिश से किसानों की फसलें हुई चौपट, फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग

Thu, 05 Sep 2024 02:09 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

Ajmer: अजमेर जिले के नसीराबाद में भारी बारिश के बाद उनके खेतो में पानी भर गया और किसानों की फसलें चौपट हो गई। जिसको लेकर आज उन्होंने जिला कलेक्टर को फसलों की विशेष गिरदावारी व कॉप कटिंग से फसल बीमा योजना का लाभ दिलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Farmers' crops were ruined due to rain, demand for providing benefits of crop insurance scheme
प्रदर्शन

विस्तार

अजमेर जिले के नसीराबाद में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें छा गई। बारिश के कारण किसानों के खेतों में पानी भर गया और उनकी फसलें बर्बाद हो गई, जिसको लेकर आज उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा और कि फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन देने आए लोगों ने बताया कि नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायतें साम्प्रोन्दा, मावशिया, रामसर, सनोद, तिहारी, कानपुरा के अधीन आने वाले गांवो आदि में इस खरीब सीजन में बुवाई कि गई, जिनमें मुख्य फसले मूंग, ग्वार, ज्वार, मक्का, बाजरा व कपास आदि फसलों में लगभग पिछले दिनों से लगातार बरसात होने के कारण इन फसलों में 100 प्रतिशत नुकसान हो चुका है। उन्होंने बताया कि बरसात होने से पैदावार नग्नय हो गई है व पशुओं को खिलाने के चारा का भी संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


इसको नजर में रखते हुए तत्काल फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर तथा कॉप कटिंग करवाने के आदेश जारी कर प्रधानमंत्री बीमा योजना के अन्तर्गत अजमेर जिले में अधिकृत की गई एग्रीक्लेचर इंशोरेन्स कम्पनी ऑफ इंण्डिया लिमिटेड के एरिया सुपरवाइजर को खेतों में भेजकर फसल खराब की रिपोर्ट लेकर उचित मुआवजा गिरदावारी के अन्तर्गत फसल खराबा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed