फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Education department's 68th distreict level Kabaddi competition inaugurated, 15 teams are participating

Ajmer News: शिक्षा विभाग की 68वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 15 टीमें ले रही हैं भाग

Tue, 10 Sep 2024 06:34 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2024 06:34 PM IST
सार

अजमेर शिक्षा विभाग की 68वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि स्नेह लता पवार ने झंडारोहण व मशाल प्रज्ज्वलि कर खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Education department's 68th distreict level Kabaddi competition inaugurated, 15 teams are participating
जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर शिक्षा विभाग की 68वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को पीसांगन स्थित फ्यूचर फाउंडेशन द स्कूल में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी स्नेह लता मिश्रा पवार ने झंडारोहण और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि स्नेह लता पवार ने झंडारोहण व मशाल प्रज्ज्वलि कर खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पवार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद स्वस्थ जीवन की कुंजी है। नियमित रूप से व्यायाम करना भले ही वह कम मात्रा में ही क्यों न हो, अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। खेल खेलना आपके दिल और आपकी सभी अन्य मांसपेशियों को मज़बूत बनाने का एक शानदार तरीका है।
विज्ञापन


जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूद से छात्रों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। खेलकूद में छात्राएं राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथी अजमेर कुश्ती संघ के सचिव सौरभ बजाड़ जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी शिव कुमार बंसल पीसागंन सरपंच मंजू देवी एवं अभिलाषा यादव रही। इस अवसर पर अतिथियों का माला साफा एवं शाल पहना कर तथा स्मृति चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया। प्रतियोगिता के संयोजक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय पांच दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग की 15 टीम में एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की 15 टीम में भाग ले रही हैं। समारोह में फ्यूचर फाउंडेशन स्कूल की प्राचार्य संगीता शर्मा, तकनीकी प्रमुख अशद खान रमेश चंद, नरेंद्र राठौड़ संजीवनी शर्मा, रविंद्र आदि रहें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed