{"_id":"65d207f8be570f8d0309bdc9","slug":"dharmendra-rathore-said-that-congress-has-got-public-support-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, हमें जनता का समर्थन हासिल- पूर्व RTDC अध्यक्ष राठौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, हमें जनता का समर्थन हासिल- पूर्व RTDC अध्यक्ष राठौड़
Sun, 18 Feb 2024 07:06 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 18 Feb 2024 07:06 PM IST
सार
Rajasthan News: आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ रविवार को अजमेर पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में शिरकत के लिए अजमेर आए धर्मेंद्र राठौड़ ने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा जिन वादों को लेकर सत्ता में आई, वह उन्होंने पूरे नहीं किए हैं। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
धर्मेंद्र राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। कांग्रेस ने मंथन कर लिया है। राहुल जी यात्रा निकाल रहे है, यात्रा को जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार उनकी भारत जोड़ो यात्रा को भी जनता का पूर्ण समर्थन हासिल हुआ था। राहुल गांधी लगातार संसद में प्रधानमंत्री मोदी से बेरोजगारी, महंगाई पर सवाल कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी जिन मुद्दों को लेकर चुनाव जीतकर जनता के बीच आई, उन्होंने जनता के लिए क्या किया, किसानों के लिए क्या किया। धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि पिछले 2 लोकसभा चुनावों में हमारी खराब स्थिति थी। हम प्रदेश में रही कांग्रेस सरकार की घोषणाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे और उनसे वोट मांगेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने यह सब दौर देखा
राठौड़ ने कहा कि अच्छे बुरे दिन आते है, कांग्रेस ने यह सब दौर देखा है। उन्होंने कहा कि जो वैचारिक रूप से समृद्ध है वो नही जाएंगे, जो पद के लालची है, जिनको डर है वो जाएंगे। वहीं खिलाड़ी लाल बैरवा के बयान पर राठौड़ ने कहा कि जिन पार्टी ने आपको विधायक बनाया, पद दिया उस पार्टी में आप कमी निकाल रहे है, यह सब बातें जब सत्ता नहीं होती जब याद आती है। जब कांग्रेस की सरकार थी और आप मंत्री थे तो आपने ऐसा कुछ बयान नहीं दिया, लेकिन अब जब कांग्रेस सत्ता में नहीं है तो इस तरह की बयानबाजी करना गलत है।
विज्ञापन