फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Deputy Chief Minister Diya Kumari visits Ajmer, meets victims of Boraj pond tragedy

Rajasthan News: अजमेर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का दौरा, बोराज तालाब त्रासदी के पीड़ितों से की मुलाकात

Mon, 08 Sep 2025 03:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 08 Sep 2025 03:01 PM IST
सार

Ajmer News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और इस त्रासदी में किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Deputy Chief Minister Diya Kumari visits Ajmer, meets victims of Boraj pond tragedy
दिया कुमारी ने अजमेर दौरे में पीड़ितों से की मुलाकात

विस्तार

बोराज तालाब की पाल टूटने से आई त्रासदी के बाद अजमेर के स्वास्तिक नगर में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। सोमवार को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रभावित इलाके का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद व राहत दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

डिप्टी CM ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर दिया मदद का भरोसा
जानकारी के मुताबिक, वरुण सागर मार्ग स्थित स्वास्तिक नगर में पाल टूटने के बाद पानी भर जाने से कई घरों और दुकानों को भारी नुकसान हुआ। दर्जनों वाहन बह गए और लाखों की संपत्ति बर्बाद हो गई। कई परिवारों को रात भर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। इन हालात को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद किया और प्रशासन को राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आला अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगीड़, मेयर ब्रजलता हाड़ा, डिप्टी मेयर नीरज जैन, नगर निगम आयुक्त देशलदान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राहत कार्यों और अब तक की प्रगति की जानकारी दी। दिया कुमारी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और इस त्रासदी में किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

यह भी पढ़ें- Udaipur News: तेज धारा में हार गई जिंदगी, पुलिया पार कर रहा बुजुर्ग पानी में बहा, नाकाम हुईं बचाने की कोशिशें
 
दिया कुमारी ने अजमेर दौरे में पीड़ितों से की मुलाकात
 
गुरुद्वारे पहुंचकर जताया आभार
निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री स्वास्तिक नगर स्थित गुरुद्वारे पहुंचीं, जहां पीड़ितों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सिख समुदाय की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में समाज का यह सहयोग अनुकरणीय है। गुरुद्वारे में उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और प्रभावित परिवारों की भलाई की प्रार्थना भी की।

यह भी पढ़ें- Udaipur News: लगातार बारिश से नेशनल हाईवे 58 पर लैंडस्लाइड, हाईवे जाम और फसलें बर्बाद, येलो अलर्ट जारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed