फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Chadar of Defense Minister and Sachin Pilot presented in Dargah, prayed for peace and prosperity

Ajmer News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सचिन पायलट की चादर दरगाह में पेश, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी

Sun, 05 Jan 2025 07:20 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

अजमेर में दरगाह शरीफ में चल रहे ख्वाजा साहब के उर्स के मौके पर आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से चादर पेश की गई।

विज्ञापन
Ajmer News: Chadar of Defense Minister and Sachin Pilot presented in Dargah, prayed for peace and prosperity
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स के मौके पर दरगाह शरीफ में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से चादर पेश की गई। दोनों नेताओं ने ख्वाजा साहब की बारगाह में देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की कामना के संदेश भेजे।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भेजी गई मखमली चादर और अकीदत के फूल दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुन्नवर खान ने ख्वाजा साहब की मजार पर पेश किए। इस दौरान उन्होंने राजनाथ सिंह का संदेश भी पढ़ा जिसमें उन्होंने कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स में सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोग श्रद्धा भाव से शामिल होते हैं। मैं उर्स के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन


सचिन पायलट ने भी भेजी चादर

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की ओर से भी मखमली चादर और फूल दरगाह में पेश किए गए। चादर को राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष आबिद कागजी लेकर पहुंचे। सचिन पायलट ने अपने संदेश में देशवासियों को उर्स की मुबारकबाद देते हुए देश व प्रदेश में अमन, चैन व खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed