{"_id":"63f87a1261212d82a10435c6","slug":"dead-body-of-elderly-man-found-in-rameswaram-train-in-ajmer-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: रामेश्वरम ट्रेन के पार्शल यार्ड में मिला बुजुर्ग का शव, चाकू गोद कर की गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: रामेश्वरम ट्रेन के पार्शल यार्ड में मिला बुजुर्ग का शव, चाकू गोद कर की गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 24 Feb 2023 02:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:19 PM IST
सार
अजमेर रेलवे स्टेशन पर देर रात रामेश्वरम ट्रेन के पार्सल यार्ड में बुजुर्ग की लाश मिली। बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या की गई है। बुजुर्ग हरियाणा के हांसी जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
ट्रेन में मिला बुजुर्ग का शव
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर रेलवे स्टेशन पर देर रात रामेश्वरम ट्रेन के पार्सल यार्ड में साधु के वेश में बुजुर्ग की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल जीआरपी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जीआरपी थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार रात 11:30 बजे के करीब रामेश्वरम ट्रेन अजमेर पहुंची थी। रेलवे के द्वारा सूचना दी गई कि ट्रेन के पार्सल यार्ड में खून से लथपथ एक बुजुर्ग की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया और थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र प्रताप भी मौके पर पहुंचे। तलाश के दौरान जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान हो सकी। मृतक हरियाणा जिला हांसी हिसार निवासी रामदिया (73) पुत्र रिशल सिंघ है। शव को देर रात जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी गई। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके से चाकू और डंडा हुआ बरामद
सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक बुजुर्ग के कान के नीचे चाकू से हमला किया गया है। मौके से टूटा हुआ चाकू और छोटा डंडा बरामद हुआ है। साथ ही बुजुर्ग मृतक का कुछ सामान मिला है। जिसे जब्त कर जांच की जा रही है। जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है। संभवत शाम तक परिजन अजमेर पहुंच जाएंगे, जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाले
जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद सीसीटीवी चेक किए गए हैं। भीलवाड़ा स्टेशन पर सीसीटीवी में मृतक बुजुर्ग और उसके दो साथी ट्रेन में चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्सल यार्ड में किसी बात को लेकर इनका विवाद हुआ, जिसके बाद चाकू से बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। संभवत बदमाश नसीराबाद के बाद बीच में ट्रेन रुकने पर वहां से फरार हुए हैं। वारदात में और कितने लोग शामिल है इसकी जांच की जा रही है।