{"_id":"647563d82ef712c99f053015","slug":"cp-joshi-called-a-meeting-in-bhilwara-regarding-pm-modi-s-public-meeting-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: पीएम मोदी की जनसभा को लेकर जोशी ने बुलाई बैठक, ब्रह्मा जी के दर्शन के बाद होगा चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: पीएम मोदी की जनसभा को लेकर जोशी ने बुलाई बैठक, ब्रह्मा जी के दर्शन के बाद होगा चुनावी शंखनाद
Tue, 30 May 2023 08:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 30 May 2023 08:18 AM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी की 31 मई को प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों को लेकर भीलवाड़ा जिले के बीजेपी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय में सोमवार को हुई।
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीपी जोशी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुष्कर के ब्रह्माजी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। अजमेर की कायड़ स्थली पर मोदी विशाल जनसभा को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां जनता को बताएंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी की 31 मई को प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों को लेकर भीलवाड़ा जिले के बीजेपी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय में सोमवार को हुई। जोशी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर देश की पहली सभा राजस्थान के हार्ट अजमेर में आयोजित होने जा रही है। जो काम 60 वर्ष में नहीं हो पाया वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ साल में हुआ है। इसलिए भाजपा आंकड़ों के दावों के साथ यह बात कहती है। सीपी जोशी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के ऐतिहासिक नौ वर्ष का पहला कार्यक्रम राजस्थान की वीर धरा पर हो रहा है। नौ वर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धियों को लेकर यह पहली सभा राजस्थान को मिली है। जो राजस्थान का सौभाग्य है।
विज्ञापन
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार
राहुल गांधी के संसद को लेकर दिए गए बयान पर भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के नए भव्य संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया है। यह गौरव की बात है, लेकिन विपक्षी पार्टियों को कुछ सूझा नहीं तो उसका भी विरोध करने लगीं।
विज्ञापन
संसद के लोकार्पण के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि राज्याभिषेक पूरा हुआ है, इस पर पलटवार करते हुए जोशी बोले- लगता है राहुल गांधी को अब कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो देश में भी झूठ बोलते हैं और देश के बाहर जाकर भी झूठ बोलते हैं। उन्होंने विदेश में जाकर भी कहा कि मेरा माइक बंद कर दिया था, जबकि राहुल गांधी एक घंटे से भी ज्यादा पार्लियामेंट में बोले थे। राहुल गांधी देश को नीचा दिखाने का काम विदेश में जाकर कर रहे हैं। वो सेना का मनोबल भी कम कर रहे हैं।
मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां
सीपी जोशी ने केंद्र की मोदी सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस पीरियड में देश में ग्रामीण विकास, शहरी विकास, आधारभूत संरचना निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा, सीमा की सुरक्षा हो, निर्यात हर मुद्दे पर आगे बढ़ा है। दुनिया में भी भारत का वैभव और साख में बढ़ोतरी हुई है। आज भारत दुनिया की टॉप 5 की अर्थव्यवस्था में पहुंचा है और आने वाले 3 वर्ष में भारत टॉप 3 की अर्थव्यवस्था में पहुंचेगा। जो काम 60 वर्ष में नहीं हो पाया, वह पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्ष में हुआ है।
इसलिए भाजपा आंकड़ों के साथ दावा करके यह बात कहती है।
पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन और पूजा
सीपी जोशी ने बताया कि पीएम मोदी पुष्कर में जगतपिता ब्रह्माजी के मंदिर में दर्शन करने के बाद अजमेर कायड़ स्थली के मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे,जो ऐतिहासिक जनसभा होगी। सभा में 10 जिले और 8 लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और राजनेता पहुंचेंगे। 10 जिले में 45 विधानसभा क्षेत्रों की जनता पहुंचेगी।