{"_id":"64e9f04bd6d70c7d8c0ae7cc","slug":"cow-protectors-caught-a-truck-full-of-cattle-in-ajmer-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: नसीराबाद में गौ रक्षकों ने पकड़ा पशुओं से भरा ट्रक, 42 गोवंश को कराया मुक्त, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: नसीराबाद में गौ रक्षकों ने पकड़ा पशुओं से भरा ट्रक, 42 गोवंश को कराया मुक्त, दो की मौत
Sat, 26 Aug 2023 06:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:01 PM IST
सार
गौ रक्षकों कार्यकर्ता को देखकर ट्रक में सवार तीन गो तस्कर ट्रक को जंगल में छोड़ फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी गोवंशों को पुष्कर गौशाला में छुड़वाया।
विज्ञापन
गोरक्षक दल केट्रक से पशुओं को निकालते गोरक्षक दल के सदस्य। सदस्य पशुओं को बचाते हुए।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जिले के नसीराबाद में बीती रात को बजरंग दल कार्यकर्ता और गौ रक्षकों ने गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। गौ रक्षकों ने बताया कि सूचना मिली कि गोवंश से भरा एक ट्रक केकड़ी से नसीराबाद की ओर आ रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं को देख गो तस्कर ट्रक और तेजी से भगाते हुए ट्रक को नसीराबाद रोड ट्रेंचिंग ग्राउंड के जंगलों की ओर ले गए। गोरक्षा दल ने पीछा किया। कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो ट्रक में सवार तीन गो तस्कर ट्रक को जंगल में छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
पूर्व बजरंग दल जिला सहसंयोजक बाबू मेहरा और बजरंग दल के कर्मठ कार्यकर्ता शिवा जाजोट ने नसीराबाद सिटी थाना पुलिस को गोवंश से भरे ट्रक पकड़ने की सूचना दी। जिसके पश्चात बजरंग दल कार्यकर्ताओं गोवंश से भरे ट्रक को नसीराबाद सिटी थाना पहुंचाया। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी गोवंशों को पुष्कर गौशाला में छुड़वाया।
विज्ञापन