फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Cash worth Rs 2.5 lakh recovered from car

Ajmer: आचार संहिता की पालना में कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई, कार से ढाई लाख की नगदी बरामद

Tue, 17 Oct 2023 04:54 PM IST
सबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: सबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Oct 2023 04:54 PM IST
सार

Ajmer: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के अंतर्गत पुलिस वाहनों की लगातार जांच कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार के अंदर से करीब ढाई लाख रूपए की नगदी बरामद की है। 

विज्ञापन
Cash worth Rs 2.5 lakh recovered from car
कार से ढाई लाख की नगदी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि आचार संहिता की पालना में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा की जा रही वाहनों की विशेष चेकिंग के दौरान एक कार से ढाई लाख रुपए बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर की जा रही कार्रवाई

कोतवाली थानाप्रभारी वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता की पालना में एसपी चूनाराम जाट के निर्देश पर जिला पुलिस की ओर से सभी मुख्य प्वाइंट पर थाना पुलिस की ओर से विशेष चेकिंग की जा रही है। उसी के तहत शहर के बजरंगगढ़ चौराहे पर कोतवाली थाना एएसआई विष्णु प्रसाद, कांस्टेबल राजेन्द्र, राजू कंसौदिया, मोतीराम, प्रवीण कुमार व बंशीलाल द्वारा नाकाबन्दी कर चेकिंग की जा रही थी। उस दौरान एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार संख्या आरजे 01 टीए 5014 को संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया था। उसमें 2 लाख 50 हजार रुपए की नगदी पुलिस को मिली। जिसके संबंध में चालक/ मालिक शिव शांति नगर, अलवर गेट निवासी हेमन्त कुमार बुन्देल (29) पुत्र सतीश कुमार बुन्देल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त राशि को धारा 102 सीआरपीसी के तहत जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed