{"_id":"67c03e7f972a160aba050061","slug":"cancer-is-no-longer-incurable-it-can-be-treated-said-dr-mukund-in-a-free-medical-camp-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2672017-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News 'कैंसर अब लाइलाज नहीं...समय पर जांच और उपचार से संभव है इलाज': डॉ. मुकुंद ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News 'कैंसर अब लाइलाज नहीं...समय पर जांच और उपचार से संभव है इलाज': डॉ. मुकुंद ने कही ये बात
Thu, 27 Feb 2025 04:16 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 04:16 PM IST
सार
डॉ. मुकुंद ने बताया कि कैंसर की जांच के लिए बायोप्सी समेत कई उन्नत तकनीकें उपलब्ध हैं। बीमारी की पुष्टि होने पर आधुनिक मशीनों और उपचार पद्धतियों का सहारा लिया जाता है। हालांकि, अब कुछ चुनिंदा मामलों में ही कीमोथेरेपी का उपयोग किया जाता है। उन्होंने चेताया कि प्रारंभिक स्तर पर इलाज में लापरवाही घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. मुकुंद एन.के. ने कहा कि कैंसर अब लाइलाज नहीं रहा, बल्कि समय पर जांच और उचित उपचार से 70 से 80 प्रतिशत मरीज पूरी तरह ठीक हो सकते हैं।
वे नगर निगम अजमेर के वार्ड 62 स्थित शिव मंदिर, भोपो का बाड़ा में फूल मालियांन पंचायत और आदिनाथ कैंसर मेडिसिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में आमजन से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कैंसर एक गंभीर समस्या है, लेकिन समय रहते जांच और सही इलाज से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। डॉक्टर्स और वैज्ञानिक लगातार लोगों को जागरूक करने के प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आमजन की भी ज़िम्मेदारी बनती है कि वे खुद जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें।
जांच और इलाज के आधुनिक विकल्प
डॉ. मुकुंद ने बताया कि कैंसर की जांच के लिए बायोप्सी समेत कई उन्नत तकनीकें उपलब्ध हैं। बीमारी की पुष्टि होने पर आधुनिक मशीनों और उपचार पद्धतियों का सहारा लिया जाता है। हालांकि, अब कुछ चुनिंदा मामलों में ही कीमोथेरेपी का उपयोग किया जाता है। उन्होंने चेताया कि प्रारंभिक स्तर पर इलाज में लापरवाही घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद कैंसर विशेषज्ञ डॉ. एस.के. यादव ने कहा कि अभी भी लोगों में यह गलत धारणा है कि कैंसर लाइलाज है, जिसके कारण वे उपचार से कतराते हैं। जबकि वर्तमान में आधुनिक मशीनों, उन्नत दवाओं और नई चिकित्सा पद्धतियों के जरिए कैंसर रोगियों का सफल इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बायोप्सी जांच से कैंसर फैलता नहीं है, बल्कि इससे बीमारी की सटीक जानकारी मिलती है। गलतफहमियों के कारण कई मरीज जांच नहीं करवाते और वक्त पर इलाज न मिलने से गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं।
स्वस्थ जीवनशैली से कैंसर से बचाव संभव
डॉ. यादव ने कहा कि शुद्ध शाकाहारी आहार, नियमित व्यायाम और सही परामर्श से कैंसर को बढ़ने से रोका जा सकता है। लोगों को चाहिए कि वे अपने खान-पान और जीवनशैली पर ध्यान दें और किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लें।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक लोगों को लाभ
आदिनाथ कैंसर मेडिसिटी के निदेशक अमित शास्त्री और सुनील जैन ने बताया कि वार्ड 62 के नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में कैंसर की निःशुल्क जांच, कोलेस्ट्रॉल और रक्त जांच, सामान्य दवाओं का वितरण, अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श, सामान्य बीमारियों की निःशुल्क जांच एवं उपचार, शिविर में 150 से अधिक वार्डवासियों ने लाभ उठाया।
13000 से अधिक कैंसर सर्जरी कर चुके हैं डॉ. मुकुंद
शिविर में अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। संयोजक एवं वार्ड 62 के पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि शिविर में डॉ. एस.के. यादव और डॉ. रोहित ने अपनी सेवाएं दीं। डॉ. मुकुंद अब तक 13,000 से अधिक कैंसर सर्जरी कर चुके हैं और देशभर में कैंसर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वे लगातार कैंसर के इलाज पर शोध कर नई तकनीकों को विकसित करने में योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में जवाहर फाउंडेशन अजमेर के प्रभारी शिव कुमार बंसल, फूल मालियांन पंचायत के अध्यक्ष रूपचंद सोलंकी, दिलीप गहलोत, अरुण तुनवाल, रूपचंद महावर, दीपक खोरवाल, प्रेमचंद टॉक, कन्हैयालाल टॉक, विशाल भाटी, आलोक खंडेलवाल, मनीष अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।