{"_id":"64881a927ff6668f9904d197","slug":"bjp-state-president-cp-joshi-targeted-gehlot-in-ajmer-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: सीएम अपने को हिंदू कहते हैं, मैं कहता हूं वो हिंदू हैं ही नहीं; आखिर जोशी ने क्यों कही इतनी बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: सीएम अपने को हिंदू कहते हैं, मैं कहता हूं वो हिंदू हैं ही नहीं; आखिर जोशी ने क्यों कही इतनी बड़ी बात
Tue, 13 Jun 2023 12:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:58 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अजमेर दरगाह की टिप्पणी एवं राजस्थान के अन्य मामलों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने को हिंदू कहते हैं, वो हिंदू नहीं हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर भाजपा के कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अजमेर दरगाह के सचिव सरवर चिश्ती के वायरल बयान पर जोशी का बड़ा बयान आया है। जोशी ने कहा ये लोग उस मातृशक्ति का अपमान करते हैं, जो राजस्थान में मीराबाई और पद्मिनी के नाम से जानी जाती है। यह वही लोग हैं, जिन्होंने उदयपुर में कन्हैया की हत्या में देश विरोधी नारे लगाने का काम किया था।
विज्ञापन
नारे लगाने का काम किसके इशारों पर होता है? क्यों नहीं पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती? क्यों नहीं सरकार कोई कार्रवाई करती? क्योंकि यह सरकार के इशारों पर काम करते हैं, और खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने आप को हिंदू कहते हैं। मैं कहता हूं कि वह हिंदू हैं ही नहीं। अगर वह हिंदू होते तो राजस्थान में मंदिर नहीं टूटते। वह हिंदू होते तो कन्हैया की हत्या नहीं होती। वह हिंदू होते तो हनुमान चालीसा के पाठ पर गिरफ्तारियां नहीं होतीं। वह हिंदू होते तो रमजान में बिजली और नवरात्रों में बिजली का शटडाउन नहीं होता। आज चुनाव के वक्त मंदिर मंदिर घूमने वाले गहलोत को राजस्थान की जनता माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
हम सभी के लिए काम करते हैं
जोशी बोले कि हम सभी के लिए काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी योजना बनाई वो देश के 140 करोड़ लोगों के लिए बनाई। यह वोट की राजनीति करते हैं। पीएफआई को इजाजत मिलती है, राम नवमी और नव वर्ष पर शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगा देते हो, आप कैसे कह सकते हो आप हिन्दू हो?
विज्ञापन