फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   BJP National General Secretary Tarun Chugh targeted the Indi alliance and Rahul Gandhi

Rajasthan Politics: 'राहुल मंदबुद्धि बालक, वो नकली वोटों को सुरक्षित रखने झूठा बयान दे रहे', तरुण चुग का बयान

Thu, 13 Nov 2025 06:46 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 13 Nov 2025 06:46 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। एसआईआर को लेकर कहा कि वो घुसपैठियों को बचाने और नकली वोटों को सुरक्षित रखने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। अजमेर आए चुग ने और क्या-क्या कहा पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
BJP National General Secretary Tarun Chugh targeted the Indi alliance and Rahul Gandhi
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग पहुंचे अजमेर

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग गुरुवार को अजमेर पहुंचे जहां पर उन्होंने अजमेर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एसआईआर को लेकर अजमेर संभाग के भाजपा नेता व पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान भाजपा महासचिव तरुण चुग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर हो रहे विरोध पर अपनी बात रखी। चुग ने कहा कि ममता की निर्ममता वाली सरकार और एंडी गठबंधन व सहयोगी दल घुसपैठियों को बचाने, नकली वोटों को सुरक्षित रखने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

रंगदारी, गुंडागर्दी, लूट-खसोट की सरकार नहीं बनेगी
चुग ने कहा कि चाहे तमिलनाडु हो या पश्चिम बंगाल, किसी भी कीमत पर घुसपैठिया देश या प्रदेश के नेतृत्व को चुनने का अधिकार नहीं रखता। उन्होंने पश्चिम बंगाल में 34 लाख आधार कार्ड धारक मृत पाए जाने पर कहा कि एक भी नकली वोट और एक भी घुसपैठिया वोट नहीं बनना चाहिए, इसी उद्देश्य से एसआईआर काम कर रही है। बिहार चुनाव के परिणामों पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी को दोबारा मौका दे रही है, बिहार में एनडीए गठबंधन जीत की ओर है और अब रंगदारी, गुंडागर्दी, लूट-खसोट की नहीं बल्कि विकास करने वालों की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'राहुल के पास न कोई तथ्य है न प्रमाण'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मंदबुद्धि बालक हैं और अपनी हार की प्रैक्टिस कर रहे हैं, क्योंकि 14 नवंबर की शाम को होने वाली उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी में लगे हैं। उनके पास न कोई तथ्य है न प्रमाण; अगर होता तो हलफनामा भरते। वह अपने विदेशी मित्रों की टूलकिट के इशारे पर भारत, भारतीय संस्थानों और सनातन धर्म को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। जितनी कवायद वह कर रहे हैं, वह मंदबुद्धि बालक जैसी है।

ये भी पढ़ें- चित्तौड़गढ़ फायरिंग केस में एक्शन: व्यवसायी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल सहित तीन जिंदा कारतूस बरामद

'देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा'
दिल्ली बम ब्लास्ट पर तरुण चुग ने कहा कि किसी भी सूरत में देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भारत की सुरक्षा एजेंसियों और गृह मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने इतने बड़े टेरर मॉडल अर्बन जिहादी मॉडल को निष्क्रिय कर भारी हथियारों के जखीरे को भी सफलतापूर्वक बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed