{"_id":"674c23b4931e874af80569c9","slug":"bjp-leader-rathore-spoke-on-ajmer-dargah-issue-there-should-be-no-attempt-to-create-a-storm-in-a-teacup-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2371645-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News : दरगाह मामले पर भाजपा नेता राठौड़ का बयान, चाय के प्याले में तूफान लाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News : दरगाह मामले पर भाजपा नेता राठौड़ का बयान, चाय के प्याले में तूफान लाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए
Sun, 01 Dec 2024 05:33 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 05:33 PM IST
सार
भाजपा के पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने आज अजमेर में मीडिया से बात करते हुए दरगाह मामले को लेकर कहा कि मामला अभी एडमिशन की स्टेज पर है और इसे चाय के प्याले में तूफान लाने जैसा नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
अजमेर पहुंचे भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़
विस्तार
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता द्वारा न्यायालय में वाद दायर किए जाने के बाद तीन पक्षकारों को नोटिस जारी होने के बाद यह मामला लगातार चर्चा में है। इस विवाद को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को भाजपा के पूर्व चिकित्सा मंत्री और पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दरगाह मामले को लेकर कहा कि यह मामला अभी एडमिशन की स्टेज पर है और इसे चाय के प्याले में तूफान लाने जैसा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो भी निर्णय होगा, उसे सभी को मानना चाहिए।
विज्ञापन
राठौड़ ने यह भी कहा कि भारतीय संविधान के तहत हर भारतीय को कोर्ट में दावा पेश करने का अधिकार है। इस मामले में भी कोर्ट ने दावा पेश करने के बाद पक्षकारों से जवाब मांगा है और इसके लिए नोटिस जारी किए गए हैं। राठौड़ कि इस बयान को लेकर कहा जा सकता है कि उनका यह बयान विवाद को और तूल देने के बजाय इसे शांति से निपटाने की दिशा में था। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं ने राठौड़ का स्वागत किया।
विज्ञापन

अजमेर पहुंचे भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़