{"_id":"67c18eab9370bde6670b6754","slug":"bijaynagar-blackmail-case-kishangarh-remained-peaceful-hindu-organizations-recited-hanuman-chalisa-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजयनगर ब्लैकमेल कांड: किशनगढ़ रहा शांतिपूर्ण बंद, हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौराहे पर किया हनुमान चालीसा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजयनगर ब्लैकमेल कांड: किशनगढ़ रहा शांतिपूर्ण बंद, हिंदूवादी संगठनों ने मुख्य चौराहे पर किया हनुमान चालीसा पाठ
Fri, 28 Feb 2025 03:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Feb 2025 03:53 PM IST
सार
Blackmail Scandal: बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के विरोध में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को किशनगढ़ में हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर पूर्ण बंद रखा गया। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य संस्थानों में ताला लगा रहा।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्यावर जिले के बिजयनगर क्षेत्र में हाल ही में हुए ब्लैकमेल कांड के खिलाफ 28 फरवरी को किशनगढ़ में एक शांतिपूर्ण बंद का आयोजन किया गया। इस बंद का आह्वान सकल हिंदू समाज और हिंदूवादी संगठनों द्वारा किया गया था, जिसे व्यापारियों और नागरिकों का भी समर्थन मिला। सुबह से ही किशनगढ़ के बाजार बंद नजर आ रहे थे और मुख्य चौराहे पर व्यापारियों और हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्य चौराहे पर उपखंड अधिकारी निशा सहारन को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। इसके साथ ही अन्य विभिन्न मांगें भी रखी गईं, जिनमें पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की अपील की गई।
विज्ञापन
बंद के दौरान पुलिस प्रशासन भी अलर्ट था। सीओ सिटी आईपीएस अभिषेक और सर्किल थाना पुलिस के इंचार्ज ने सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया और शांतिपूर्ण तरीके से बंद की निगरानी की। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्य चौराहे पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया, ताकि माहौल शांतिपूर्ण बने और उनका विरोध सशक्त रूप से सामने आए।
विज्ञापन
इस बंद में न केवल व्यापारी बल्कि आम नागरिक भी शामिल हुए और इस कांड के खिलाफ अपनी नाराजगी और गुस्से का इजहार किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। बंद के माध्यम से संगठनों ने सरकार से यह मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।