{"_id":"65814aafeceb561290006ef1","slug":"big-action-patwari-arrested-red-handed-while-taking-bribe-of-20-thousand-acb-team-took-big-action-in-ajmer-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big Action: बीस हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, अजमेर में एसीबी टीम ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Big Action: बीस हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, अजमेर में एसीबी टीम ने की बड़ी कार्रवाई
Tue, 19 Dec 2023 01:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:18 PM IST
सार
Ajmer News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अजमेर में कार्रवाई करते हुए नसीराबाद के सनोद गांव के पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने पीड़ित से जमीन का म्यूटेशन खोलने के एवज में यह राशि मांगी थी।
विज्ञापन
कार्रवाई करते हुए एसीबी के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर में एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए नसीराबाद के सनोद गांव के पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी पटवारी ने पीड़ित से जमीन का म्यूटेशन खोलने के लिए रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
एसीबी के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि सनोद प्रथम पटवारी रवि कुमार लाखीवाल जमीन का म्यूटेशन खोलने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर डीआईजी रणधीरसिंह के सुपरविजन में एएसपी अतुल साहू के निर्देशन में ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवादी द्वारा दी गई शिकायत सही पाए जाने पर परिवादी को 20 हजार रुपए देकर पंचायत भवन में आरोपी पटवारी के पास भेजा। जहां आरोपी रवि कुमार लाखीवाल ने पीड़ित से 20 हजार रुपए ले लिए। बाद में पुलिस निरीक्षक ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम बरामद कर ली। आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है और उसके आवास व अन्य ठिकानों पर भी छानबीन की जा रही है।