फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Big Action: Patwari arrested red handed while taking bribe of 20 thousand, ACB team took big action in Ajmer

Big Action: बीस हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, अजमेर में एसीबी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

Tue, 19 Dec 2023 01:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 01:18 PM IST
सार

Ajmer News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अजमेर में कार्रवाई करते हुए नसीराबाद के सनोद गांव के पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने पीड़ित से जमीन का म्यूटेशन खोलने के एवज में यह राशि मांगी थी। 

विज्ञापन
Big Action: Patwari arrested red handed while taking bribe of 20 thousand, ACB team took big action in Ajmer
कार्रवाई करते हुए एसीबी के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए नसीराबाद के सनोद गांव के पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी पटवारी ने पीड़ित से जमीन का म्यूटेशन खोलने के लिए रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


एसीबी के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि सनोद प्रथम पटवारी रवि कुमार लाखीवाल जमीन का म्यूटेशन खोलने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर डीआईजी रणधीरसिंह के सुपरविजन में एएसपी अतुल साहू के निर्देशन में ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


परिवादी द्वारा दी गई शिकायत सही पाए जाने पर परिवादी को 20 हजार रुपए देकर पंचायत भवन में आरोपी पटवारी के पास भेजा। जहां आरोपी रवि कुमार लाखीवाल ने पीड़ित से 20 हजार रुपए ले लिए। बाद में पुलिस निरीक्षक ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम बरामद कर ली। आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है और उसके आवास व अन्य ठिकानों पर भी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed