{"_id":"6852b54c510b7f69810f22b2","slug":"big-action-by-acb-patwari-and-chainman-arrested-red-handed-while-taking-bribe-of-5-thousand-rupees-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3073519-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और चेनमैन 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और चेनमैन 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Wed, 18 Jun 2025 10:48 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:48 PM IST
सार
एसीबी अजमेर ने भिनाय क्षेत्र के पटवारी विकास कुमार और चेनमैन पन्नालाल को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों ने म्यूटेशन खोलने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने कार्यालय में छापा मारकर पकड़ लिया और पूछताछ व तलाशी जारी है।
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोपी एसीबी की गिरफ्त मे
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अजमेर यूनिट ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भिनाय क्षेत्र के पटवारी और चेनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों ने एक किसान से म्यूटेशन खोलने के बदले 5500 रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन सौदा 5000 रुपये में तय हुआ। एसीबी ने आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते हुए उनके कार्यालय में ही धर दबोचा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शराब दुकानों की मनमानी पर यूथ कांग्रेस ने आवाज उठाई, एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
एसीबी अजमेर के एडिशनल एसपी भागचंद मीणा ने बताया कि परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दी थी कि भिनाय तहसील के गांव एकलसिंघा में कार्यरत पटवारी विकास कुमार, पुत्र प्रहलाद सिंह, उससे म्यूटेशन (वरासत) खोलने की एवज में 5500 रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने तुरंत कार्रवाई का निर्णय लिया और बुधवार को शिकायत का सत्यापन करवा लिया गया। इसके बाद योजना के अनुसार परिवादी को 5000 रुपये की तयशुदा रिश्वत राशि के साथ पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही पटवारी और उसके सहयोगी चेनमैन पन्नालाल (54), पुत्र हरदेव ने रकम ली, वैसे ही एसीबी की टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पीसांगन पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, आज न्यायालय में पेशी
गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने दोनों अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पटवारी और चेनमैन के कार्यालयों तथा आवासों पर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। एसीबी को उम्मीद है कि तलाशी के दौरान अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य भी मिल सकते हैं, जिससे इनके खिलाफ और भी मामले उजागर हो सकते हैं। एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। मामले की जांच जारी है।