{"_id":"638846df212dc323a60b940b","slug":"bicycle-businessman-complained-the-vegetable-sellers-entered-the-shop-and-beat-him-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: साइकिल व्यवसायी ने शिकायत की तो सब्जी बेचने वालों ने दुकान में घुसकर पीटा, क्षेत्र में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: साइकिल व्यवसायी ने शिकायत की तो सब्जी बेचने वालों ने दुकान में घुसकर पीटा, क्षेत्र में तनाव
Thu, 01 Dec 2022 11:47 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:47 AM IST
सार
राजस्थान के अजमेर क्षेत्र में एक साइकिल व्यवसायी ने अतिक्रमण के खिलाफ शिकायत की। यह सब्जी और फल बेचने वालों को सहन नहीं हुआ। उन्होंने दुकान में घुसकर साइकिल व्यवसायी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
अजमेर में अतिक्रमण की शिकायत करना साइकिल व्यवसायी को महंगा पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के पड़ाव क्षेत्र में एक साइकिल व्यवसायी को दुकान के सामने अतिक्रमण करने वाले सब्जी और फल विक्रेताओं की शिकायत करना महंगा पड़ गया। सब्जी और फल विक्रेताओं को जब यह पता चला तो उन्होंने दुकान में घुसकर व्यवसायी की पिटाई कर दी और फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में तनाव हो गया और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला।
विज्ञापन
मामला अजमेर के पड़ाव क्षेत्र का है। साइकिल व्यवसायी दिव्यांश आलवानी का कहना है कि उनकी दुकान के आसपास सब्जी और फल बेचने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। अजमेर नगर निगम में उन्होंने कई बार शिकायत की है। इसे लेकर बुधवार को नगर निगम का अमला आया और उसने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इससे सब्जी और फल विक्रेता भड़क गए और उन्होंने दुकान में घुसकर पीट दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस हमले में दिव्यांश को चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी दुकानदार को भी चोट आई है।
विज्ञापन
शिकायत नहीं हुई दर्ज
थाना अधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि आलवानी साइकिल कंपनी नाम से साइकिल की दुकान है। उसके सामने ठेले खड़े करने पर विवाद हुआ था। इस मामले में थाने की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। माहौल शांतिपूर्ण है। कुछ दुकानें बंद है और कुछ दुकानें खुली है। पीड़ित दुकानदार ने अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है। अगर दुकानदार शिकायत देता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन