{"_id":"67b74608dd7e516dee00a4bb","slug":"beawar-blackmail-case-cafe-where-accused-used-to-call-girls-was-bulldozed-and-sealed-by-municipality-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Beawar Blackmail Kand: जिस कैफे में लड़कियों को बुलाते थे आरोपी, उस पर चला बुलडोजर, नगर पालिका ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Beawar Blackmail Kand: जिस कैफे में लड़कियों को बुलाते थे आरोपी, उस पर चला बुलडोजर, नगर पालिका ने किया सीज
Thu, 20 Feb 2025 08:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:41 PM IST
सार
राजस्थान के ब्यावर जिले में नाबालिग छात्राओं को कैफे में बुलाकर आरोपी उनसे अश्लील हरकतें करते थे। वह पीड़ित छात्राओं की वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करते थे। नगर पालिका बिजयनगर ने कैफे पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कैफे पर बुलडोजर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पालिका ने बिजयनगर के गौरव पथ स्थित चिल आउट कैफे को 19 फरवरी को नोटिस दिया था। इसमें अगले 24 घंटे में कैफे के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा था। इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो गुरुवार दोपहर 11 बजे अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि उन्होंने चिल आउट कैफे में नाबालिग लड़कियों के साथ हैवानियत की थी और उनको मिलने भी बुलाते थे। नगर पालिका ने कैफे के आगे की तरफ अतिक्रमण माना था और इसे हटाने के लिए नोटिस दिया था।
विज्ञापन
नोटिस के 24 घंटे बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो गुरुवार को जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही आवासीय जगह का व्यवसायिक उपयोग करने के कारण कैफे को सीज कर दिया। इस दौरान नगर पालिका ईओ प्रताप सिंह और नगर पालिका टीम के साथ पुलिस भी मौजूद रही।
ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों से जिस कैफे में समुदाय विशेष के आरोपियों ने हैवानियत की। उस कैफे के बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने ढहा दिया। इसके साथ ही अवैध व्यवसायिक उपयोग करने पर कैफे को सीज कर दिया। एक दिन पहले पुलिस आरोपियों को मौके पर लेकर गई थी और तस्दीक करवाई थी।